आलिया भट्ट 5 बार हो चुकी हैं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित, बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था करियर

WD Entertainment Desk
शनिवार, 15 मार्च 2025 (17:14 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट 32 वर्ष की हो गई हैं। आलिया का जन्म 15 मार्च 1993 को हुआ था। उनके पिता महेश भट्ट फिल्म निर्माता-निर्देशक हैं, वहीं उनकी मां सोनी राजदान अभिनेत्री हैं। आलिया ने अपने सिने करियर की शुरूआत बतौर बाल कलाकार वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म 'संघर्ष' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेत्री प्रीति जिंटा के बचपन का रोल निभाया था। 
 
बतौर अभिनेत्री आलिया ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2012 में प्रदर्शित करण जौहर निर्मित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। इस फिल्म से ही आलिया ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी बतौर मुख्य अभिनेता डेब्यू किया था। 
 
इसके बाद आलिया ने इम्तियाज अली की फिल्म हाईवे (2014) में काम किया, जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया। इस फिल्म में उन्होंने एक अपहृत लड़की की भूमिका निभाई थी। आलिया ने साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक ग्लैमरस अभिनेत्री नहीं बल्कि एक दमदार कलाकार भी हैं। इसके बाद आलिया ने कई शानदार फिल्मों में काम किया और खुद को बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल कर लिया.
 
वर्ष 2016 में आलिया भट्ट ने उड़ता पंजाब, कपूर एंड संस और डियर जिंदगी में काम किया। फिल्म उड़ता पंजाब के लिए आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2017 में आलिया ने सुपरहिट फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां में काम किया। वर्ष 2018 में आलिया ने सुपरहिट फिल्म राजी में काम किया, जिसके लिए उन्हें दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
 
वर्ष 2019 में आलिया ने गली बॉय और कलंक में काम किया। गली बॉय बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए आलिया तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित की गईं। वर्ष 2022 में आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में काम किया। इस फिल्म में अपने संजीदा अभिनय के लिए आलिया चौथी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी। आलिया को इसी फिल्म के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।
 
2022 में ही आलिया ने सुपरहिट फिल्म ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ काम किया। वर्ष 2022 में दोनों ने शादी कर ली और फिर नवंबर 2022 में कपल ने पहली संतान के रूप में बेटी राहा का वेलकम किया था। वर्ष 2022 में आलिया ने ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर में काम किया।
 
वर्ष 2022 में, आलिया ने अपना प्रोडक्शन हाउस, इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस लॉन्च करके अपने क्षितिज का विस्तार किया. निर्माता के रूप में उनकी पहली परियोजना डार्लिंग्स थी। वर्ष 2023 में आलिया ने करण जौहर निर्मित निर्देशित सुपरहिट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम किया। इस फिल्म के लिए आलिया पांचवी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित की गईं। 
 
इसी वर्ष, आलिया ने गैल गैडोट के साथ हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ़ स्टोन में काम किया। वर्ष 2024 में आलिया भट्ट ने फिल्म जिगरा में काम किया। आलिया ने फिल्म जिगरा का निर्माण भी किया है। आलिया की आने वाली फिल्मों में अल्फा और लव एंड वॉर प्रमुख है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है माधुरी दीक्षित का नाम, स्कूल में पढ़ते हुए ऑफर हुई थी पहली फिल्म

हिना खान बनीं कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर, बोलीं- इस सम्मान के लिए शुक्रिया

जब विद्या बालन ने विजय शाह संग डिनर करने से कर दिया था इंकार, तत्कालीन मंत्री ने रुकवा दी थी फिल्म की शूटिंग!

राज के कंधे पर सिर रखकर सामंथा ने ली रोमांटिक सेल्फी, फिल्ममेकर की पत्नी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

क्या ग्राम चिकित्सालय एक्टर अमोल पराशर कर रहे अपने से 7 साल बड़ी कोंकणा सेन शर्मा को डेट! पहली बार दिखे साथ

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख