Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

‍बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का दूसरा दिन?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sanjay Leela Bhansali
, रविवार, 27 फ़रवरी 2022 (12:15 IST)
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। कोरोना की तीसरी लहर के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करके सभी को चौंका दिया। इस फिल्म ने पहले दिन 10.50 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया।

 
फिल्म में आलिया भट्ट 'गंगूबाई' के किरदार में नजर आ रही हैं। आलिया की एक्टिंग की हरकोई तारीफ कर रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन भी अच्छा कलेक्शन किया। शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले कलेक्शन में करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ। दूसरे दिन फिल्म ने 14 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है।
 
Sanjay Leela Bhansali
दूसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर आलिया भट्ट की फिल्म 24.5 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। रविवार के दिन भी फिल्म का कलेक्शन और बेहतर रहने की उम्मीद है। 
 
फिल्म में आलिया भट्ट और उनके साथी कलाकारों के अभिनय को समीक्षकों ने खास तौर पर सराहा जा रहा है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म में आलिया के अलावा अजय देवगन, शांतनु माहेश्वरी, विजय राज जैसे कलाकार भी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तब्बू ने पूरी की 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग, कार्तिक आर्यन संग आएंगी नजर