फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ अब यह काम भी करेंगी आलिया भट्ट, मुंबई में खोला अपना ऑफिस

Webdunia
सोमवार, 1 मार्च 2021 (10:25 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का टीजर बीते दिनों ही रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं अब आलिया भट्ट फिल्मों में एक्टिंग के साथ एक और चीज में हाथ आजमाने जा रही हैं।

 
आलिया भट्ट ने अपने नए प्रोडक्शन हाउस की घोषणा की है। आलिया के इस प्रोडक्शन हाउस का नाम 'इटरनल सनशाइन' है। जिसके लिए आलिया ने मुंबई में एक बहुत बड़ा दफ्तर भी लिया है। इसकी जानकारी खुद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर दी है।
 
आलिया की नई फोटो फैंस के बीच छा गई है।  इस फोटो में आलिया के चेहरे पर धूप पड़ती नजर आ रही है और वह आंखें बंद करके मुस्कराती नजर आ रही हैं। शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, 'सनसाइन।'
 
आलिया कई साल से अपना एक खुद का प्रोडक्शन हाउस खोलना चाहती थीं। जिसके बाद अब वो खुद प्रोड्यूसर बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में गंगूबाई के टीजर में आलिया भट्ट के करियर का अब तक का सबसे दमदार रूप फैंस को देखने को मिला है। 
 
आलिया ने फिल्‍मी करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर फिल्‍म 'संघर्ष' से हुई थी जिसमें उन्‍होंने छोटी प्रीति जिंटा का रोल अदा किया था लेकिन मुख्‍य अभिनेत्री के तौर पर उनके करियर की शुरूआत करण जौहर की फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' से हुई थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More