Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

नए घर में शिफ्ट हुईं आलिया भट्ट

हमें फॉलो करें नए घर में शिफ्ट हुईं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की गिनती इस समय बॉलीवुड की टॉप तीन एक्ट्रेसेस में होती है। न केवल उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही हैं बल्कि अपने अभिनय से भी वे सबको प्रभावित कर रही हैं। हाल में रिलीज हुई आलिया की फिल्म 'डियर जिंदगी' भी पसंद की जा रही है। 

 
लगातार सफलता मिलने के बाद आलिया ने नया घर खरीद लिया है और उसमें वे शिफ्ट हो गई हैं। यह घर जुहू में हैं जहां पर वे अपनी बहन शाहीन के साथ रहेंगी। आलिया का परिवार जहां रहता है उससे यह घर बहुत ही नजदीक है। आलिया इस घर में मार्च में शिफ्ट होने वाली थी, लेकिन सजावट में समय लगने के कारण वे अब जाकर शिफ्ट हुई हैं। 

webdunia

 
आलिया ने अपने लिविंग रूम की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है नए घर में पहली रात। शाहीन हमने कर दिखाया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान और शाहरुख एक साथ आएंगे नजर... धमाके की उम्मीद