Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

शादी के बाद आलिया भट्ट ने कपूर परिवार संग सेलिब्रेट किया क्रिसमस, रणबीर कपूर संग हुईं रोमांटिक

हमें फॉलो करें शादी के बाद आलिया भट्ट ने कपूर परिवार संग सेलिब्रेट किया क्रिसमस, रणबीर कपूर संग हुईं रोमांटिक

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 26 दिसंबर 2022 (11:53 IST)
दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दिन क्रिसमस के जश्न में डूबे नजर आए। शादी के बाद आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर संग अपना पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया। 

 
आलिया भट्ट ने‍ क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में वह पति रणबीर और कपूर खानदान के साथ नजर आ रही हैं। 
 
पहली तस्वीर में रणबीर कपूर आलिया को किस करते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में आलिया अपनी बहन के साथ नजर आ रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में आलिया के साथ उनकी सासू मां नीतू कपूर और मां सोनी राजदान नजर आ रही हैं। चौथी तस्वीर में आलिया के साथ पूरा कपूर खानदान नजर आ रहा है। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'यह साल का सबसे अच्छा समय है। दुनिया के सबसे अच्छे लोगों के साथ। मेरे परिवार की ओर से, आपके परिवार को, हमेशा खुश रहो।'
 
बता दें कि आलिया भट्ट के मां बनने के बाद कपूर खानदान में पहली बार किसी जश्न का आयोजन हुआ है। क्रिसमस पर कपूर परिवार में एक शानदार पार्टी होस्ट की गई। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एजाज खान संग जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी पवित्रा पुनिया, बताया वेडिंग प्लान