Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आलिया भट्ट की हुई गोद भराई, येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

Advertiesment
हमें फॉलो करें alia bhatt

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (10:55 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों प्रेग्नेसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। आलिया और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। आलिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में आलिया की गोद भराई का फंक्शन रखा गया। 

 
जिस घर में आलिया और रणबीर ने सात फेरे लिए थे, उसी घर में आलिया की गोद भराई का फंक्शन भी रखा गया। इस फंक्शन में दोनों के फैमिली मेबर्स और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। 
 
alia bhatt
गोद भारई के फंक्शन में आलिया भट्ट येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा था। इस इवेंट में नीतू सिंह, रिद्धिमा कपूर साहनी, समारा साहनी, महेश भट्ट, करिश्मा कपूर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।
 
alia bhatt
आलिया भट्ट हाल ही में 'टाइम 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड' से सम्मानित हुई हैं। आलिया को यह अवॉर्ड सिनेमा में आउटस्टैंडिंग काम करने के लिए मिला है। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान आलिया ने प्रभावशाली स्पीच भी दी थी।

Edited by : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोनालिसा रात के यात्री में निभा रही हैं सेक्स वर्कर का रोल, ऐसे की तैयारी