अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया मजेदार वीडियो

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (14:43 IST)
akshay kumar wishes twinkle khanna: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्‍ना 29 दिसंबर को अपना जन्‍मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को जमकर बधाई मिल रही है। अक्षय कुमार ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी पत्नी ट्विंकल को बर्थडे विश किया है। 
 
अक्षय कुमार ने एक वीडियो पोस्‍ट करते हुए दिखाया है कि 22 साल पहले उन्‍होंने क्‍या सोचकर ट्विंकल खन्‍ना से शादी की थी और आखिरकार उन्‍हें क्‍या मिला है। वीडियो में पहले ट्विंकल की बहुत ही प्यारी तस्वीर आती है और लिखा होता है, 'मैंने सोचा मैंने इनसे शादी की है। लेकिन सल में मैंने इनसे शादी की।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

इसके बाद वीडियो में ट्विंकल खन्ना हल्क के पुतले के नीचे खड़ी नजर आ रही हैं और पंजाबी में कहती हैं, 'ये है पुतला और अपनी तरफ इशारा करते हुए कहती हैं ये हैं असली हल्क।' इसके बाद वह जमकर चिल्लाती हैं। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'खूब जियो हल्क। हमारी जिंदगी में अपने ह्यूमर के कई साल शामिल करने के लिए शुक्रिया। भगवान और साल आपकी जिंदगी में शामिल करे। हैप्पी बर्थडे टीना।'
 
बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्‍ना ने साल 2001 में शादी की थी। ट्विंकल और अक्षय के दो बच्चे बेटा आरव और बेटी नितारा है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More