'मन्नत' में हैं कई रोबोट, 'डंकी' एक्टर विक्रम कोचर ने बताई मन्नत के बारे में दिलचस्प बातें

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023 (14:20 IST)
Shahrukh Khan Mannat : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की तरह ही उनका घर 'मन्नत' भी काफी फेमस हैं। मन्नत के बाहर हर समय किंग खान की झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ लगी रहती हैं। वहीं अब फिल्म 'डंकी' में शाहरुख खान के साथ नजर आए विक्रम कोचर ने मन्नत के बारे में कई दिलचस्प बाते बताई है।
 
होम बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में विक्रम कोचर ने बताया कि कैसे शाहरुख ने उन्हें व फिल्म के अन्य कलाकारों को अपने घर पर गर्मजोशी से इनवाइट किया था और उनके बेटे अबराम ने उनके लिए केक बनाया था। शाहरुख के घर में काफी सारे रोबोट पड़े हुए हैं। उनके घर की सिक्योरिटी एयरपोर्ट जैसी है।
 
विक्रम कोचर ने कहा, शाहरुख सर ने हमारा बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया, हमें अमेजिंग स्नैक्स खिलाए। हम उनके बेटे अबराम से मिले, जो उस दिन केक बना रहे थे। उसने हमें अपना बनाया हुआ केक खिलाया। वह बहुत प्यारा और समझदार बच्चा है। दरअसल, उसे बच्चा कहना अजीब लगता है।
 
मन्नत के बारे में बात करते हुए विक्रम ने कहा, जब वह शाहरुख के बंगले में पहुंचे तो ऐसा लगा जैसे किसी फाइव स्टार होटल में हैं। वहां हर काम के लिए स्टाफ था और अंदर का व्यू बहुत ही शानदार था। मैंने मन्नत को लेकर जैसा सोचा था, यह उससे भी बहुत बेहतर और शानदार था। एकदम आरामदायक स्पेस है। 
 
एक्टर ने कहा, शाहरुख सर अपने मेहमानों की मेजबानी जिस तरह से करते हैं, बता नहीं सकता। उन्होंने कितनी गर्मजोशी से हमारा स्वागत किया था। यह एक जीवित जगह जैसा महसूस होता है। सर को रोबोट बहुत पसंद हैं, वह तकनीक से आकर्षित हैं, इसीलिए उनकी फिल्मों में बहुत सारे वीएफएक्स होते हैं... उनके घर में रोबोट थे और वह हमें उनके बारे में बताने लगे। यह सब बहुत अच्छा था, एग्जॉस्ट और एसी सभी उचित और अच्छे थे।
 
एक अन्य इंटरव्यू में विक्रम कोचर ने बताया था कि मन्नत में एयरपोर्ट स्टाइल की सिक्योरिटी होती है। कई सिक्योरिटी चेक होते हैं। एक एयरपोर्ट लेवल की सिक्योरिटी भी होती है, जहां सबकुछ स्कैन किया जाता है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More