Hanuman Chalisa

वेब सीरीज 'द एंड' में इतने साल अक्षय कुमार दिखाएंगे अपना एक्शन पैक्ड अवतार

Webdunia
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'द एंड' में अक्षय नजर आएंगे। ये स्टंट बेस्ड शो है। अक्षय ने अपने वेब शो का लांच भी एकदम हैरत अंगेज तरीके से किया था। उन्होंने अपने कपड़ो में आग लगाकर रैम्प वॉक की थी। शो के लांच के दौरान अपने शरीर पर आग लगाने पर अक्षय ने कहा था कि, यह तो सिर्फ शुरुआत है।


डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने पर अक्षय ने कहा कि इस सीरीज के लिए उन्हें तैयार करने में उनके बेटे आरव का बड़ा हाथ है। उनके बेटे के कहने पर उन्होंने वेब सीरीज करने के लिए हामी भरी है। खबर है कि इस शो के लिए अक्षय 90 करोड़ रुपए फीस लेने जा रहे हैं। 
 
अब अक्षय की इस वेबसीरीज को लेकर एक और खबर सामने आई है। अक्षय का वेब शो 'द एंड' कई सीजन में होगा। खबरों के अनुसार यह शो तीन साल तक चलेगा। इसमें अक्षय का एक्शन पैक्ड अवतार देखने को मिलेगा। इस सीरीज में अक्षय के खतरनाक स्टंट देखने को मिलेंगे।
 
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म केसरी के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी। इसके साथ ही अक्षय फिल्म गुड न्यूज और रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सूर्यवंशी में काम करते नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

धीमी शुरुआत के बाद 'मैं वापस आऊंगा' को मिला वर्ड ऑफ माउथ का फायदा, दूसरे हफ्ते बढ़े शोज

फादर्स डे स्पेशल: बॉलीवुड की रियल लाइफ पिता-पुत्री की जोड़ियां, जिनका अटूट रिश्ता जीत लेता है हर दिल

सनी लियोनी इस हीरो पर छिड़कती थी जान, जानें उनका सीक्रेट क्रश

माधुरी दीक्षित ने न्यूड सीन के कारण छोड़ी थी ये फिल्म, हीरो थे अजय देवगन

'नागाबंधम' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, ब्रह्मकमलम और रहस्यमयी नाग ने बढ़ाई उत्सुकता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख