dharma sangrah

पैडमैन के बाद रिक्शा ड्राइवर बन गए अक्षय कुमार

ट्विंकल को रिक्शा में घुमाया

Webdunia
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की लव स्टोरी सभी जानते हैं। उनका प्यार हमेशा टॉप पर ही रहा है। दोनों सिर्फ अकेले ही नहीं, पब्लिकली भी अपना प्यार दिखाने में शरमाते नहीं। अक्षय की मस्ती सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, रियल लाइफ में भी देखने को मिलती है। इसलिए ट्विंकल उनसे बहुत प्यार करती हैं। 
 
ट्विंकल ने अपने पति के लिए एक फिल्म 'पैडमैन' प्रोड्यूस की, जिसे खूब सराहा गया और फिल्म भी सफल रही। अब अक्षय उनके लिए कुछ करते नज़र आ रहे हैं लेकिन बहुत अजीब-सा। 
 
अक्षय, ट्विंकल के लिए एक रिक्शा ड्राइवर बने हैं। जी हां, दरअसल अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना संडे डेट पर गए थे। हालांकि इस बार की डेट थोड़ी अजीब थी। ट्विंकल ने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें अक्षय रिक्शा चला रहे हैं और ट्विंकल पैसेंजर सीट पर बैठी हैं। दोनों इस पिक्चर में बहुत स्वीट लग रहे हैं। 
 
इस पिक्चर पर ट्विंकल ने कैप्शन दिया मेरा परफेक्ट संडे हालांकि कुछ लोगों के लिए यह पागलपन हो सकता है। सुबह 4 बजे उठी, ढाई घंटे राइटिंग में दिए, मेरे डॉग के साथ वॉक पर गई और इसके बाद मेरे क्यूट रिक्शा ड्राइवर के साथ घूमी.. सब कुछ 9 बजे से पहले। यह पिक्चर उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों पर पोस्ट किया है। 
 
इस पिक्चर को अक्षय कुमार के बहुत से फैंस ने पसंद किया। अक्षय का यही मस्तीभरा अंदाज़ ही तो लोगों को उनकी तरफ खिंचता है। ट्विंकल खन्ना का यह पिक्चर इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख