अक्षय कुमार ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान, 'गोरखा' में यह किरदार निभाएंगे

Webdunia
शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (14:14 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर में से एक हैं। अक्षय कुमार इन दिनों बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। वहीं अब उन्होंने अपनी एक और फिल्म का ऐलान कर दिया है। 

 
अक्षय कुमार की अगली फिल्म का नाम 'गोरखा' होगा। यह फिल्म भारतीय सेना की गोरखा रेजीमेंट (5वीं गोरखा राइफल्स) के महान अधिकारी मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार कार्डोजो की भूमिका निभाएंगे। 
 
कार्डोजो ने 1962, 1965 की जंग और सबसे प्रमुख भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अक्षय कुमार ने इस फिल्म के पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं।
 
पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, कभी-कभी आपके सामने इतनी प्रेरणादायक कहानियां आ जाती हैं कि आप उन पर फिल्म बनाना ही चाहते हैं। गोरखा महान युद्ध नायक मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर आधारित एक ऐसी ही फिल्म होगी।

ALSO READ: रश्मि रॉकेट फिल्म समीक्षा : जेंडर टेस्ट के खिलाफ रश्मि के रॉकेट की उड़ान
 
इस फिल्म को संजय पूरण सिंह चौहान निर्देशित कर रहे हैं। आनंद एल राय और हिमाशु शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। अक्षय ने हाल ही में आनंद एल रॉय के साथ दिल्ली में अपनी एक फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग को पूरा किया था। 
 
बता दें कि साल 1971 के भारत-पाकिस्तान जंग में इयान कार्डोज़ो ने अपने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था। जंग के दौरान एक ऐसी परिस्थिति आ गई थी जब इयान कार्डोज़ो को खुद ही अपना पैर काटना पड़ा था। गोरखा पहाड़ी क्षेत्रों में युद्ध करने में माहिर होते हैं. और इन्हें इनकी बहादुरी और वीरता के लिए जाना जाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More