Festival Posters

वोट नहीं डालने के सवाल पर ऐसा था देशभक्त अक्षय कुमार का रिएक्शन

Webdunia
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 मई को सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह सहित कई स्टार्स वोट डालने पहुंचे। लेकिन इस मौके पर बॉलीवुड में सबसे बड़े देशभक्त माने जाने वाले अक्षय कुमार का न दिखना कई लोगों को रास नहीं आया और इसके चलते उनको ट्रोल किया गया।


अक्षय कुमार अक्सर देश के मुद्दों को लेकर कोई न कोई ट्वीट करते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने पीएम मोदी का इंटरव्यू भी लिया था। लेकिन जब वोट डालने का समय आया तो अक्षय पोलिंग बूथ पर नजर नहीं आए। इसी बात को लेकर अक्षय को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। 
 
हाल ही में अक्षय कुमार ने वोट ना डालने के सवाल पर अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, अक्षय कुमार फिल्म 'ब्लैंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। यहां वो मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान जब एक पत्रकार ने अक्षय कुमार से पूछा, सोशल मीडिया पर आपको इन दिनों काफी ट्रोल किया जा रहा है कि आप वोटिंग करने नहीं गए?

इस सवाल के जवाब में अक्षय पहले तो हंसे फिर कहा, 'चलिए बेटे' और आगे निकल गए। इसके बाद एक बार फिर लोगो ने अक्षय की टांग खींचना शुरू कर दी है। 
 
अक्षय कुमार के पास भारत की नागरिकता नहीं है। वे भारत में वोट नहीं दे सकते। अक्षय के पास कनेडियन पासपोर्ट है। वहीं उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने जुहू में मतदान केन्द्र में वोट डाला, लेकिन अक्षय उनके साथ नहीं थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कोर्ट में रोए नहीं थे राजपाल यादव, बोले- सोशल मीडिया की कहानियों पर भरोसा न करें

क्या धर्मेन्द्र की याद में दोस्त अमिताभ बच्चन ने मनाई एक शांत होली: रंगों से दूरी, यादों के करीब

मिडिल ईस्ट संकट का असर: यश की ‘टॉक्सिक’ टली, अब नहीं होगी रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से टक्कर

ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी भारत छोड़ेंगी, बोलीं- अब यह देश घर जैसा नहीं लगता

रणबीर कपूर को इस वजह से पसंद नहीं होली खेलना, बताई थीं बचपन से जुड़ी डरावनी यादें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख