dharma sangrah
✕

अक्षय कुमार का फायर स्टंट देखकर ट्विंकल खन्ना हुईं नाराज, बोलीं- तुम्हारी जान ले लूंगी

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन और स्टंट के लिए भी जाने जाते हैं। अक्षय अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू करने जा रहे हैं। वो अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'द एंड' में नजर आएंगे। ये स्टंट बेस्ड शो है।
 
हाल ही में अक्षय कुमार ने इस शो की लॉन्चिंग के दौरान खतरनाक स्टंट किया। अक्षय स्टेज पर खुद को आग लगाकर चले जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लेकिन अक्षय के इस खतरनाक स्टंट की वीडियो देखकर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना नाराज हो गई और उन्होंने अक्षय की जमकर क्लास लगा डाली। 
 
ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को ट्वीट कर कहा- बकवास! घर आओ, अगर तुम इस स्टंट के बाद बच गए तो मैं तुम्हारी जान ले लूंगी, भगवान मेरी हेल्प करो। अक्षय ने इसका फनी रिप्लाई करते हुए लिखा, इस बात से मुझे अब सच में डर लग रहा है।
 
रैंप वॉक करते समय अक्षय ने पूरे शरीर पर आग रखी थी। अक्षय आग की लपटों में घिरे होने के बावजूद काफी कूल नजर आ रहे थे। अक्षय, रोहित शेट्टी के स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' के ग्रैंड फिनाले में भी नजर आने वाले हैं। यहां वो कंटस्टेंट को 'केसरी चैलेंज' देंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायण का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, मंगलवार को भी नहीं थमी रफ्तार, पहले हफ्ते में 430 करोड़ की ओर फिल्म

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, 13 साल बाद पत्नी अन्ना कोनिडाला से हुए अलग

हेमा मालिनी को नहीं थी 'रामायण' से ज्यादा उम्मीदें, फिल्म देखने के बाद बदली राय, VFX की जमकर की तारीफ

रणवीर सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दिवाली के दिन 96 साल की उम्र में नाना डॉ. राम हिंगोरानी का निधन

सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति, बलिदान और युद्ध के दर्द की दिखी दमदार कहानी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख