'ओएमजी 2' का ट्रेलर रिलीज, शिव दूत बनकर पंकज त्रिपाठी की मदद करने पहुंचे अक्षय कुमार

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 3 अगस्त 2023 (11:43 IST)
OMG 2 Trailer: तमाम विवादों के बीच आखिरकार अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक सोशल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फ्लिम में अक्षय कुमार भगवान शिव के दूत बने नजर आ रहे हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी फिल्म में कांति शरण मुदगल के किरदार में दिख रही हैं। 'ओएमजी 2' कांती की‍ जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है।
 
इस फिल्म के जरिए देश की शिक्षा प्रणाली पर पर सवाल खड़े किए गए हैं। अपने बेटे की खातिर पंकज त्रिपाठी देश की शिक्षा प्रणाली से लड़ती हैं और उनकी इस लड़ाई में अक्षय कुमार शिव दूत बनकर उनका साथ देते हैं। फिल्म में यामी गौतम वकील का किरदार निभा रही हैं। 
 
ट्रेलर में दिखाया गया है कि पंकज त्रिपाठी की भगवान शिव में आपार आस्था है। एक हादसे में उनके बेटे के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि वो देश के शिक्षा सिस्टम को लेकर अदालत में पहुंच जाते हैं। इस मुश्किल घड़ी में अक्षय कुमार उनकी मदद करते नजर आते हैं। 
 
'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम, अरुण गोविल, पवन मल्होत्रा, गोविन्द नामदेव अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

3 फिल्मों के बाद अथिया शेट्टी ने फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा, पिता सुनील शेट्टी ने किया कंफर्म

दीपिका पादुकोण की शर्तों से परेशान हुए संदीप रेड्डी वांगा, स्पिरिट से दिखाया बाहर का रास्ता!

Cannes 2025: ट्रेडिशनल लुक में छाईं ऐश्वर्या राय, बनारसी साड़ी पहने और माथे में सिंदूर लगाए रेड कारपेट पर किया वॉक

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जिंदगी पर बनेगी फिल्म, मिसाइल मैन के रोल में दिखेंगे साउथ स्टार धनुष

राधिका आप्टे से लेकर बरखा सिंह तक, इन कलाकारों ने भारतीय मनोरंजन को दी नई परिभाषा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख