मल्लिका आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं: अक्षय कुमार... हो गया विवाद

Webdunia
टेलीविज़न के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' पर हाल ही के एपिसोड में शो के जज अक्षय कुमार ने ऐसी बात कह दी जिससे विवाद खड़ा हो गया। स्टार प्लस के इस शो में अक्षय कुमार के अलावा कॉमेडियंस मल्लिका दुआ, जाकिर खान और हुसैन दलाल भी मेंटॉर के रूप में हैं। 
 
शो के फॉर्मेट के अनुसार अगर इन चारों को कोई परफॉर्मेंस पसंद आती है तो उन्हें सेट पर लगी एक बड़ी घंटी बजानी होती है। ऐसे ही एक एपिसोड में किसी कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से खुश होकर चारों स्टेज पर गए, जहां अक्षय कुमार ने मज़ाक में मल्लिका से कह दिया कि मल्लिका जी, आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं। 
 
अब इस डबल मीनिंग वाक्य का असर मल्लिका पर बुरा तो पड़ा लेकिन उन्होंने उस वक़्त कुछ कहा नहीं। हालांकि मल्लिका के पिता, पत्रकार विनोद दुआ चुप नहीं रहे। उन्होंने फेसबुक पर अपना गुस्सा ज़ाहिर करते हुए कहा कि अक्षय कुमार ने अपनी को-वर्कर मल्लिका दुआ को 'आप घंटी बजाओ मैं आपको बजाता हूं' कहकर गलत किया। यह उनका सेंस ऑफ ह्युमर है? इसके बाद मल्लिका ने भी ट्विटर पर कहा कि वह अक्षय के कमेंट से खुश नहीं हैं। 
 
अक्षय कुमार अपने मजाकिया अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं लेकिन उनका यह मजाक उन पर ही भारी पड़ गया। बहुत से लोगो ने उनका समर्थन किया कि अक्षय का इरादा गलत नहीं था। लेकिन मल्लिका और उनके पिता का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। 
 
हो सकता है कि इन मेंटॉर्स को शो से बाहर निकालने पर यह गुस्सा जताया गया हो। लेकिन जो भी हो अक्षय इस विवाद पर चुप रहे है। अब देखना होगा आगे क्या होता है। शो में अब श्रेयस तलपड़े और साजिद खान को लिया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More