Hanuman Chalisa

2.0 के पोस्टर में अक्षय कुमार का डार्क लुक कर देगा आपको हैरान

Webdunia
खिलाड़ी अक्षय कुमार का 9 सितंबर को जन्मदिन था और पूरे बॉलीवुड के साथ-साथ देशभर के फैंस ने उन्हें बधाई दी। 51 वर्षीय अक्षय कुमार हालांकि अपने जन्मदिन पर भी काम कर रहे थे और इसी बीच उन्होंने अपने फैंस को एक खास सौगात दी। 
 
अक्षय कुमार ने अपने खास दिन पर फैंस को अपनी आने वाली और सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्म '2.0' से अपना लुक शेयर किया। खास बात यह है कि अक्षय की इस फिल्म का यह लुक साधारण नहीं है बल्कि बहुत जबर्दस्त है। साथ ही उन्होंने इसके पहले यह भी बताया था कि जल्द ही फिल्म का टीज़र भी लांच होने वाला है। 
 
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से अपना एक पोस्टर जारी करते हुए लिखा मेरे जन्मदिन पर फैंस के लिए खास ट्रीट.. मेरे सबसे पॉवरफुल और उस कैरेक्टर को आपके साथ शेयर कर रहा हूं जो अब तक सबसे ज़्यादा मेरे साथ रहा है.. मैं उन लोगों के लिए डार्क सुपरहीरो हूं जो अपनी आवाज़ नहीं उठाते.. इंसानों संभलकर। इस पोस्टर में उनका डार्क लुक दिखाई दे रहा है। 
 
अक्षय कुमार को इस हैवानी लुक में पहली बार देखा जाएगा। वहीं फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत भी लीड रोल में हैं। ऐसे में बॉलीवुड और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री में इस फिल्म '2.0' का धमाका जबर्दस्त होने वाला है। फिल्म का टीजर 13 सितंबर को रिलीज होगा और वहीं फिल्म 29 नवम्बर को रिलीज़ होगी। फिल्म को एस शंकर ने निर्देशित किया है। वहीं धर्मा प्रोडक्शन इसके को- प्रोड्यूसर है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मैं दीपिका पादुकोण से तुलना से नहीं डरती: कृति सेनन ने Cocktail 2 पर तोड़ी चुप्पी, शाहिद कपूर को लेकर भी कह दी बड़ी बात

बच्चों की सोच बदलने वाला फिल्म फेस्टिवल वापस! SCIFF 2026 के लिए एंट्री शुरू, भारत के 905 स्कूल बनेंगे सिनेमा हॉल

क्या बनने जा रही है 'बाहुबली 3'? प्रभास और राणा दग्गुबाती ने दिया हिंट

क्रिकेट की दुनिया में जॉन अब्राहम की एंट्री, ETPL फ्रेंचाइज़ी रॉटरडैम डॉकर्स से जुड़े

'खतरों के खिलाड़ी 15' प्रोमो: ओरी का खतरनाक स्टंट, चीते के साथ लगाई दौड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख