Hanuman Chalisa

संजय का अक्षय कुमार को वादा, पद्मावत के बदले 'राउडी राठौर 2'

Webdunia
अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से सोशल ईशुज़ पर फिल्में कर रहे हैं। पैडमैन की सफलता के बाद वे अब कॉमेडी फिल्में करना चाहते हैं। फिलहाल वे 'हाउसफुल 4' की तैयारी में लगे हैं। इसके बाद भी उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। 
 
एक तरफ जहां अक्षय कॉमेडी ज़ोनर में वापस जाकर हाउसफुल 4 कर रहे हैं, वहीं उनकी फिल्म वेलकम 3 और हेरा फेरी 3 की भी खबरें सामने आ रही हैं। अक्षय कॉमेडी फिल्म तो करेंगे ही साथ ही वे सोशल ईशुज़ पर भी फिल्म करने वाले हैं। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म का नाम तक सोच लिया है। इसके अलावा फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि अक्षय की 'राउडी राठौर 2' भी बनने वाली है। 

ALSO READ: 102 नॉट आउट : फिल्म समीक्षा
अक्षय कुमार ने एक बार कहा था कि उनके पास कई सोशल मैसेज को लेकर फिल्मों एक ऑफर आ रहे हैं। लेकिन मैं समस्याओं से ज्यादा समाधान पर काम करना पसंद करता हूं। अक्षय ने बताया कि वे अगली फिल्म देश के किसानों की समस्या पर करना चाहते हैं। इसका नाम भी अक्षय ने रख लिया है 'लखपती किसान'। 
 
'राउडी राठौर' की सुपरहिट फ्रैंचाईज़ी का अगला भाग 'राउडी राठौर 2' आने की भी तैयारी चल रही है। खबर आई है कि संजय लीला भंसाली, दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार को लेकर एक कॉमेडी फिल्म बनाने वाले हैं। दरअसल यह खबर एक मज़ाक से शुरू हुआ। जब अक्षय कुमर ने फिल्म 'पैडमैन' की डेट्स संजय को दी थीं तब उन्होंने मज़ाक में कहा था कि इसके बदले भंसाली ने मुझे 'राउडी राठौर 2' बनाने का वादा किया है। 
 
अब यह मज़ाक वाकई मज़ाक है या सच, यह तो समय के साथ ही पता चलेगा। लेकिन फैंस सच में अक्षय को कॉमेडी फिल्मों में देखना चाहते हैं। हालांकि 'राउडी राठौर 2' पूरी तरह से कॉमेडी फिल्म नहीं होगी लेकिन यह लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

हेमा मालिनी की बायोपिक बनेगी तो कौन निभाएगा 'ड्रीम गर्ल' का किरदार? खुद लिया दीपिका पादुकोण का नाम

The Odyssey Preview: क्रिस्टोफर नोलन की 23900 करोड़ रुपये की फिल्म में मिथक, रोमांच और तकनीक का संगम

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी बनी राजनीतिक मुद्दा, नितेश राणे बोले- क्या इसे लव जिहाद का उदाहरण माना जाए?

'धमाल 4' ने पहले ही वीकेंड में किया अच्छा प्रदर्शन, तीन दिन में तोड़ा फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

म्यूजिक कंपोजर बनने निकले थे प्रकाश मेहरा, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का दिग्गज निर्देशक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख