ramcharitmanas

अक्षय कुमार ने कन्फर्म किया वे कर रहे हैं हेराफेरी 3

Webdunia
हेराफेरी सीरिज की दो फिल्मों को काफी पसंद किया गया था। 2006 में इस सीरिज की दूसरी फिल्म 'फिर हेराफेरी' रिलीज हुई थी, इसके बाद से तीसरे भाग का इंतजार अभी भी दर्शकों को है। 12 साल हो गए इंतजार करते-करते। 
 
पिछले दिनों खबर आई थी कि हेराफेरी का तीसरा भाग इंद्र कुमार निर्देशित करने वाले हैं। इंद्र ने कहा भी था कि वे इस सीरिज की तीसरी फिल्म को निर्देशित करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। 
 
दूसरी ओर इस खबर ने निराश कर दिया था कि अक्षय कुमार '‍हेराफेरी 3' का हिस्सा नहीं होंगे। बिना अक्षय के 'हेराफेरी' को कैसे देखा जा सकता है, लेकिन हाल ही में खुद अक्षय ने कन्फर्म कर दिया कि वे 'हेराफेरी 3' कर रहे हैं। 
 
फिल्म 'गोल्ड' का प्रमोशन करते हुए अक्षय कुमार से सवाल पूछा गया कि वे सामाजिक मुद्दों वाली फिल्में ही क्यों कर रहे हैं? इस पर अक्षय ने कहा कि वे हर तरह की फिल्में कर रहे हैं। वे हाउसफुल 4 कर रहे हैं। वे हेराफेरी 3 कर रहे हैं। 
 
अक्षय के इस कथन से साबित हो गया कि हेराफेरी 3 का अक्षय भी हिस्सा हैं और इससे उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। 

ALSO READ: बड़ा फैसला, सलमान खान ने क्यों ठुकरा दी आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4'
 
वर्ष 2000 में प्रदर्शित 'हेराफेरी' को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। यह मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' (1989) का हिंदी रिमेक थी। 2006 में इस सीरिज का दूसरा भाग 'फिर हेराफेरी' नाम से रिलीज हुआ। इसे नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया था। 
 
हेराफेरी 3 भी नीरज ही निर्देशित करने वाले थे। 2014 में उन्होंने स्क्रिप्ट भी फाइनल कर ली थी, लेकिन इसके बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। वे एक साल तक कोमा में रहे और 2017 में उनका निधन हो गया। 
 
अब इंद्र कुमार 'हेराफेरी 3' बनाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सितंबर के पहले सप्ताह में रिलीज होगी 4 फिल्में: नजर मिर्जापुर पर, लेकिन आई एम गेम भी चौंका सकती है

मिर्जापुर द मूवी: भौकाल अब बड़े पर्दे पर रिलीज को तैयार, जानें कहानी से लेकर स्टारकास्ट तक सब कुछ

September 2026 Movie Releases: मिर्जापुर से लेकर हैवान तक, सितंबर में बड़े पर्दे पर मचेगा गदर, देखें पूरी लिस्ट

‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के 23 साल: मोना सिंह की वर्सेटिलिटी का शानदार सफर पर डालें एक नजर

'दायरा' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन आमने-सामने

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख