Bhai Dooj
✕

इस सुपरहिट सीरीज की तीसरी फिल्म करने से किया अक्षय कुमार ने इनकार?

Webdunia
बॉलीवुड में लगभग सारे बड़े सितारे साल में एक या दो फिल्में करते हैं। आमिर खान जैसे स्टार्स भी हैं जो दो साल में एक फिल्म करते हैं। वहीं अक्षय कुमार एकमात्र ऐसे सितारे हैं जो साल में तीन से चार फिल्में करते हैं। अक्षय को ऑफर्स तो और ज्यादा फिल्मों के लिए आते हैं, लेकिन वे इससे ज्यादा फिल्म नहीं कर पाते हैं। हाल ही में अक्षय ने ऐसी फिल्म करने से मना कर दिया जिसके पहले दो भाग में उन्होंने अभिनय किया था। इस सीरिज की तीसरी फिल्म में अक्षय के बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती। 
कौन सी लोकप्रिय सीरिज है ये... अगले पेज पर
 

हेराफेरी सीरिज के तीसरे भाग का इंतजार सिने प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं। कई बातें इस फिल्म के बारे में सुनाई दी, लेकिन अब तक फिल्म बनाने की घोषणा नहीं हुई। हेराफेरी 2000 में प्रदर्शित हुई थी और अक्षय कुमार के करियर में इस फिल्म ने अहम भूमिका निभाई थी। 2006 में 'फिर हेराफेरी' नाम से इसका दूसरा भाग प्रदर्शित हुआ और सफल रहा। 11 साल बीत गए हैं, लेकिन तीसरे भाग की सिर्फ चर्चा ही हो रही है। फिरोज़ नाडियाडवाला इस फिल्म का तीसरा भाग बनाना चाहते हैं और उन्होंने अक्षय को फिल्म ऑफर भी की है, लेकिन अक्षय ने मना कर दिया है। उनकी जगह जॉन अब्राहम को लेने की बात भी हुई थी, लेकिन फिरोज जानते हैं कि बिना अक्षय के 'हेराफेरी' सीरिज की तीसरी फिल्म फीकी पड़ जाएगी। उन्होंने अक्षय को दोबारा ऑफर भेजा, लेकिन अक्षय ने मना कर दिया। अक्षय ने कारण अब तक नहीं बताया है। कहा जा रहा है कि उनकी निर्माता से अनबन हुई थी इसीलिए वे अब इस सीरिज की फिल्म में काम नहीं करना चाहते हैं। 
अन्य कलाकार तय... अगले पेज पर

सुनील शेट्टी और परेश रावल हेराफेरी सीरिज का अहम हिस्सा हैं। तीसरा भाग करने के लिए उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। हीरोइन का चुनाव बाद में किया जाएगा। फिलहाल अक्षय को मनाने की तैयारियां चल रही हैं। वैसे अक्षय इस समय बेहद व्यस्त हैं। रोबोट 2.0, जॉली एलएलबी 2 और नाम है शबाना उनकी आने वाली फिल्में हैं जबकि टॉयलेट एक प्रेमकथा, क्रेक, गोल्ड और पैडमैन उनको लेकर घोषित हो चुकी है। हेराफेरी के तीसरे भाग के अलावा नमस्ते इंग्लैंड और राउडी राठौर 2 जैसी फिल्मों की चर्चा भी अक्षय को लेकर है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख