suvichar

गोल्ड टीज़र: देश और हॉकी के लिए पागल बंगाली बने अक्षय कुमार

Webdunia
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' रिलीज़ के इंतज़ार में है लेकिन उसके पहले ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'गोल्ड' का टीजर जारी कर दिया है। टीज़र बहुत ही जबर्दस्त है। फिल्म 1948 के ओलंपिक खेलों में भारत के पहले गोल्ड मेडल जीतने पर है और इसमें अक्षय कुमार आज़ाद भारत के नेशनल हॉकी टीम के कैप्टन की भुमिका निभा रहे हैं। 
 
अक्षय की फिल्म हॉकी पर आधारित है। इसके पहले शाहरुख की फिल्म 'चक दे इंडिया' भी हॉकी पर ही आधारित थी। लेकिन दोनों फिल्में एक-दूसरे से काफी अलग है। गोल्ड का टीज़र बाकी फिल्मों के टीज़र से थोड़ा लंबा है और काफी बेहतरीन है। दर्शकों को उम्मीद है कि अगर टीज़र इतना ज़ोरदार है तो ट्रेलर और फिल्म तो और ही शानदार होगी। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर टीज़र जारी किया। उन्होंने इसमें कैप्शन लिखा कि अभी तक इंडिया चुप था, अब हम लोग बोलेगा और दुनिया सुनेगा। गोल्ड टीज़र आउट। 
 
टीज़र में अक्षय बोलते है कि वे सब अब तक ब्रिटिश इंडिया के लिए खेलते थे लेकिन अब वे आज़ाद भारत के लिए खेलना चाहते है और गोल्ड मेडल लेना चाहते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस मौनी रॉय डेब्यु कर रही हैं। फिल्म में कुणाल कपूर, गौहर खान, विनीत कुमार सिंह जैसे कलाकार भी हैं। इस देशभक्ति और नेशनल गेम पर बनी फिल्म को रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट इसके प्रोड्युसर हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

जानिए क्यों अपनी पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं कृति सेनन?

किरण राव को हुआ चिकनगुनिया, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

'आप हमेशा याद आएंगे', ससुर के निधन से टूटा कियारा आडवाणी का दिल, लिखा इमोशनल पोस्ट

सलीम खान को क्यों रखा गया वेंटिलेटर सपोर्ट पर? डॉक्टर के बताया कैसी है सलमान खान के पिता की हेल्थ?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख