Govardhan puja
✕

गोल्ड के प्रचार के लिए अक्षय कुमार एक दिन के लिए करेंगे हजारों किलोमीटर की यात्रा

Webdunia
अक्षय कुमार हाल ही में वक्त निकाल कर पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चों आरव और नितारा के साथ अपनी छुट्टी के लिए रवाना हुए हैं जहाँ वह अपने परिवार के साथ कुछ कीमती वक़्त बीता रहे हैं। अक्षय का परिवार फिलहाल सेंट बार्ट्स में है और जल्द ही वे न्यूयॉर्क जाएंगे।
 
सूत्रों के मुताबिक, फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी की स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म "गोल्ड" के लिए अक्षय कुमार छुट्टियों के बीच में एक दिन फ़िल्म के प्रचार के लिए मुंबई आएंगे।
 
सूत्र ने बताया "वह 6 जुलाई को कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत सिंह और सनी कौशल सहित प्रमुख अभिनेत्री मौनी रॉय और बाकी कलाकारों के साथ फ़िल्म के प्रचार में शामिल होंगे और अगले ही दिन अपने परिवार के साथ वक़्त बिताने के लिए फिर से अमेरिका रवाना हो जाएंगे।"
 
छुट्टियों के ठीक बाद, कृति सैनन और बाकी सह कलाकरों के साथ साजिद खान की "हाउसफुल 4" का पहला शेड्युल शुरू करने के लिए अक्षय सीधे लंदन का रुख करेंगे। 
 
25 दिनों का शेड्यूल जुलाई के मध्य में शुरू होगा जिसके बाद कलाकारों की टोली और क्रू फ़िल्म के फ्लैशबैक शूट के लिए एक महीने के लंबे कार्यक्रम के लिए राजस्थान जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख