Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'बच्चन पांडे' का नया गाना 'सारे बोलो बेवफा' रिलीज, अक्षय कुमार का दिखा किलर स्वैग

हमें फॉलो करें 'बच्चन पांडे' का नया गाना 'सारे बोलो बेवफा' रिलीज, अक्षय कुमार का दिखा किलर स्वैग
, सोमवार, 7 मार्च 2022 (13:22 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद अब इस फिल्म के गाने रिलीज किए जा रहे हैं।

 
साजिद नाडियाडवाला की 'बच्चन पांडे' के अब तक दो गानें 'मार खाएगा' और 'मेरी जान' सामने आ चुके हैं। इन दोनों ही गानों को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है। अब निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा गाना भी रिलीज कर दिया है। इस गाने के बोल 'सारे बोलो बेवफा' है। 
 
गाने में अक्षय कुमार लुंगी पहने अपनी गैंग के साथ धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। अक्षय इस गाने में अपने किलर स्वैग और एनर्जेटिक डांस के साथ दर्शकों को, खास कर के अपने प्रशंसकों को भौकाल भरा एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। 
 
जानी द्वारा कंपोज्ड और लिखे गए और बी प्राक द्वारा गाए गए, इस गाने को देसी सेटिंग मिली है, बाकी गाने में अक्षय और उनकी मंडली ने जान फूंकने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
 
फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, अक्षय स्टारर 'बच्चन पांडे', का ट्रेलर अपने रिलीज के साथ ही दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया पा रहा है, इस फिल्म में कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडिस के सतग एक प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी भी है। फिल्म 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनी लियोनी के चेहरे पर लगी चोट! वीडियो देख फैंस हुए परेशान