Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हाउसफुल 5 की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए अक्षय कुमार, आंख में लगी चोट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Akshay Kumar injured

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 (12:08 IST)
बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर अक्षय कुमार को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। 'हाउसफुल 5' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार घायल हो गए हैं। फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान एक्यर की आंख में चोट लग गई। 
 
खबरों के अनुसार एक स्टंट सीन के दौरान एक उड़ती हुई चीज उनकी आंखों में जा लगी जिस वजह से अक्षय घायल हो गए। हादसे के बाद अक्षय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलह दी है। 
 
अक्षय कुमार अपने स्टंट्स लगभग खुद ही करते हैं। एक्शन सीन के दौरान सेट पर हर तरह की सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है, लेकिन कभी-कभी इस तरह की घटनाएं हो जाती है। बताया जा रहा है क अक्षय को ज्यादा चोट नहीं आई है, लेकिन उन्हें आराम करने के लिए कहा गया है। अीय के बिना बाकी एक्टर्स के साथ शूटिंग फिर से शुरू हो गई। 
 
फिल्म 'हाउसफुल 5' में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, श्रेयस तलपड़े, चंकी पांडे, जैक्लीन फर्नांडिज, नरगिस फाखरी, फरदीन खान जैसे कई कलाकार होंगे। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। यह फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2024 में गूगल पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्स बनीं हिना खान, एक्ट्रेस बोलीं- मैं खुश नहीं...