अक्षय कुमार ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, कोरोना से प्रभावित कलाकारों के लिए दान दिए 50 लाख रुपए

Webdunia
शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (12:20 IST)
कोरोना महामारी के इस मुश्किल दौर में कई सेलेब्स मदद के लिए आगे आए है। वही मदद का यह सिलसिला अभी भी जारी है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय कुमार ने कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच संघर्ष कर रहे कलाकारों की मदद के लिए 50 लाख रुपए दान दिए हैं।


आरएसएस से संबद्ध संस्कार भारती ने इस बात की जानकारी दी है। संस्कार भारती महामारी के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए धन जुटा रहा है। अक्षय ने संस्‍कार भारती कैंपेन 'पीर पराई जाने रे' के तहत 50 लाख रुपए का डोनेशन दिया है।

अक्षय कुमार ने कहा था, पिछले 2 सालों से कलाकारों के पास काम नहीं है। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनकी सहायता के लिये मैं संस्कार भारती के अभियान का समर्थन करता हूं। सच यही है कि कलाकार हैं तो कला है, कला है तो भारत है।

गौरतलब है कि संस्कार भारती के इस कॉन्सर्ट में सिनेमा, संगीत और नृत्य से जुड़े 30 से अधिक दिग्गज कलाकार जुटे थे। उन्होंने न सिर्फ कलाकारों की आर्थिक सहायता के लिये विनम्र अपील की, अपितु अपनी कला का प्रदर्शन भी किया।
बता दें कि देश में कोरोना के इस मुश्किल वक्त में अक्षय कुमार ने दिल खोलकर लोगों की मदद की है। उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए का योगदान दिया था। इसके बाद बीएमसी को पीपीई किट्स खरीदने के लिए भी तीन करोड़ रुपए दिए थे। अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस की मदद के लिए 2 करोड़ रुपए दान किए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More