Daily Horoscope
✕

दो फिल्म बंद होने के बाद अब अक्षय कुमार ने ठुकराई यह फिल्म

Webdunia
अक्षय कुमार फटाफट काम करने के लिए जाने जाते हैं। जो फिल्मकार फिल्म को शुरू नहीं कर पाते हैं तो इंतजार करना अक्षय की आदत नहीं है। वे दूसरी फिल्मों में जुट जाते हैं क्योंकि 'टाइम इज़ मनी' वाली बात पर उनका विश्वास है। 
 
अक्षय कुमार को लेकर 'मुगल' और 'क्रेक' जैसी फिल्मों को घोषित किए लंबा अरसा हो गया है, लेकिन दोनों ही फिल्में अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं। 
 
मुगल गुलशन कुमार के जीवन पर आधारित है जिन्होंने अत्यंत कम दाम में ऑडियो कैसेट्स लोगों को उपलब्ध करवा कर फिल्म संगीत की दुनिया में क्रांति ला दी थी। इस फिल्म के बारे में लगातार नकारात्मक खबरें सुनने को मिल रही हैं। कहा जा रहा है कि अक्षय ने यह फिल्म छोड़ दी है। अब पता नहीं कब फिल्म शुरू हो और कौन लीड रोल निभाए? 
 
क्रेक की घोषणा नीरज पांडे ने की थी। अक्षय कुमार को लेकर वे बेबी, स्पेशल 26, रुस्तम जैसी फिल्में बना चुके हैं। दोनों अच्छे दोस्त हैं और अक्षय को लेकर नीरज ने 'क्रेक' बनाने की घोषणा बहुत पहले की थी, लेकिन अब तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है। फिल्म उद्योग के लोगों का मानना है कि यह फिल्म भी अब बंद हो गई है। 
 
अक्षय इन दोनों फिल्मों को भूलाकर अन्य फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। लगातार कामयाब फिल्म देने के बाद तो अक्षय की डिमांड भी बढ़ गई है। उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। 
 
हाल में अक्षय कुमार ने एक बॉयोपिक को ठुकरा दिया है। इसे एकता कपूर का बैनर प्रोड्यूस कर रहा है। यह मिल्कमैन वर्गीज़ कूरियन पर आधारित है। इसे श्रीनारायण सिंह निर्देशित करने वाले हैं। 
 
अक्षय कुमार ने समय न होने का बहाना करके इस फिल्म को करने से मना कर दिया है। सूत्रों के अनुसार वजह कुछ और ही है। श्याम बेनेगल कूरियन की दूध क्रांति पर 'मंथन' बना चुके हैं और अक्षय का मानना है कि अब इस पर दूसरी फिल्म बनाना ठीक नहीं होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मार्वल छोड़ ‘रामायण’ की दीवानी होगी Gen Z! रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा गणित?

अब किसी प्रदर्शन में नहीं लूंगा हिस्सा, 'भारत छोड़ो नोटिस' मामले पर इमरान खान ने हाईकोर्ट में मांगी माफी

दीया मिर्जा के 'इको-फ्रेंडली दिवाली' वीडियो को BJP के विरोध के बाद BMC ने हटाया, एक्ट्रेस बोलीं- यह जनस्वास्थ्य का मामला

‘हनुमान अंश’ की करोड़ों की कमाई के बाद छिड़ी जंग, फिल्म के अधिकारों पर आमने-सामने आए मेकर्स

‘रामायण’ में रवि दुबे बने लक्ष्मण, नए पोस्टर में दिखा दमदार योद्धा का अंदाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख