'राम सेतु' के मुहूर्त शॉट के लिए अक्षय कुमार ने भरी अयोध्या के लिए उड़ान, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी आईं नजर

Webdunia
गुरुवार, 18 मार्च 2021 (12:33 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'राम सेतु' को लेकर चर्चा मेंबने हुए हैं। हाल ही में खबरें आई थी कि अक्षय अपनी इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरु करने वाले हैं। वहीं अब अक्षय कुमार 'राम सेतु' की टीम के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं।

 
इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करके दी है। तस्वीर में अक्षय अपनी फिल्म की दोनों अभिनेत्रियों जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा के साथ नज़र आ रहे हैं। सभी के चेहरे पर फिल्म को शुरु करने की एक्साइटमेंट भी साफ नज़र आ रही हैं।
तस्वीर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'एक खास फिल्म... एक खास शुरुआत... टीम राम सेतु मुहूर्त शॉट फिल्माने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो गई है... आप सभी की खास शुभकामाएं चाहिए।'
 
बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म की पूरी की टीम के साथ सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करेगें, जिसके बाद मुहूर्त पूजा की जाएगी। रामलला के दर्शन और मुहूर्त पूजा करने के बाद ही फिल्म का मुहूर्त शॉट फिल्माया जाएगा। 
 
अक्षय कुमार फिल्म की दोनों अभिनेत्रियों जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा के साथ प्राइवेट जेट से अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। इन सभी ने कलीना सांताक्रूज़ के प्राइवेट एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान भरी है।
 
बता दें, कि बीते साल दीवाली के मौके पर अक्षय ने राम सेतु की घोषणा की थी। फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा था, इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों-युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाये जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है- राम सेतु
 
इस फिल्म में जहां पहली बार अक्षय और नुसरत एक साथ नजर आएंगे तो वहीं इससे पहले अक्षय-जैकलीन की जोड़ी फिल्म हाउसफुल-2, हाउसफुल-3 और ब्रदर्स में नजर आ चुकी है। यह फिल्म 2022 दिवाली पर रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कोई शादी नहीं करेगा, बेटी के फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने पर तृप्ति डिमरी के माता-पिता को मिले थे ताने

76 साल के हुए महेश भट्ट, डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'संकट' से की थी करियर की शुरुआत

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More