dharma sangrah
✕

अक्षय कुमार की करोड़ों की फिल्म '2.0' को लेकर बड़ी खबर, होने वाला है धमाका

Webdunia
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का इंतजार करते-करते फैंस थक चुके हैं। फिल्म की रिलीज डेट इतनी बार आगे बढ़ गई है कि अब उसी दिन विश्वास होगा जब फिल्म रिलीज होगी। वीएफएक्स के जाल में फिल्म ऐसी उलझी कि सुलझ ही नहीं पा रही है। 
 
फिल्म के बारे में लगातार नकारात्मक खबरें सुनने के बाद अब एक ऐसी खबर आई है जो कि फैंस को खुश कर देगी। फिल्म का नया पोस्टर जारी हुआ है और कहा गया है कि फिल्म का टीज़र 13 सितम्बर को देखने को मिलेगा। 

ALSO READ: पलटन : फिल्म समीक्षा

इसे इस बाद को बल मिला है कि फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी। यह इस दिशा में पहला कदम है। टीज़र जारी हुआ है तो ट्रेलर भी जल्दी देखने को मिलेगा। 
 
शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल है। फिल्म में रजनीकांत हीरो और अक्षय कुमार विलेन के रोल में हैं। एमी जैक्सन फिल्म में हीरोइन हैं। करोड़ों रुपये से तैयार यह फिल्म स्पेशल इफेक्ट्स से भरपूर है। 
 
फिल्म को थ्री-डी में प्रदर्शित किया जाएगा। दक्षिण भारतीय दर्शकों के साथ-साथ उत्तर भारतीय दर्शकों के लिए भी यह फिल्म आकर्षण का केन्द्र है। करण जौहर इसे हिंदी में प्रदर्शित करने वाले हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करोड़ों कमाने वाली अदा शर्मा के घर में नहीं है बेड, बताया क्यों पसंद है जमीन पर सोना?

महाष्टमी पर सौरव गांगुली के साथ उनके बचपन के दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे राजकुमार राव

प्राइम वीडियो की सीरीज 'चार यार' का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

'किस का किस्सा' में अपनी रियल लाइफ पार्टनर वंदना जोशी के साथ दिखेंगे प्रियंशु पैनयुली, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

जाह्नवी कपूर, श्रीलीला और सिद्धार्थ गुप्ता ने नैनीताल में शुरू की अनटाइटल्ड थ्रिलर फिल्म की शूटिंग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख