Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस वजह से सत्ते पे सत्ता के रीमेक में काम करेंगे अजय देवगन!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ajay Devgn
, शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 (16:39 IST)
पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड में पुरानी हिट फिल्मों का रीमेक बनाने का ट्रेंड जोरों पर है। इसमें एक और फिल्म सत्ते पे सत्ता भी शामिल हो गई है। बॉलीवुड निर्देशक फराह खान, रोहित शेट्टी के साथ मिलकर 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बनाने जा रही हैं।

 
80 के दशक में रिलीज फिल्म सत्ते पे सत्ता में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। पहले इस इस फिल्म में रितिक रोशन को कास्ट किए जाने की खबरें थी। लेकिन फिर कहा जाने लगा कि उन्हें स्क्रिप्ट ज्यादा पसंद नहीं आई, इसलिए उन्होंने फिल्म नहीं करने का फैसला लिया है।
अब ताजा खबरों की माने तो सत्ते पे सत्ता के रीमेक के लिए अजय देवगन को अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि अजय ने इसके लिए हामी भर दी है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह रोहित शेट्टी बताए जा रहे हैं।
 
Ajay Devgn
Ajay Devgn
रिपोर्ट अनुसार अजय और रोहित शेट्टी काफी अच्छे दोस्त है। बीते कई महीनों से रोहित और फराह फिल्म में मुख्य किरदार की कास्टिंग के लिए परेशान हैं। ऐसे में जब अजय को इसके लिए अप्रोच किया गया तो उन्होंने इसके लिए हामी भर दी। फिलहाल अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।
 
फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक के लिए फराह खान और रोहित शेट्टी एक लंबे समय से मुख्य अभिनेता की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई इस फिल्म को करने के लिए तैयार ही नहीं हो रहा है। कई बड़े नामों से गुजरने के बाद आखिरकार गेंद अब अजय देवगन के पाले में आकर गिरी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह ने शुरू की 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग