Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बोनी कपूर और राजामौली के बीच सुलह कराने के लिए अजय देवगन ने उठाया यह कदम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Boney Kapoor
, गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (17:18 IST)
पिछले कुछ दिनों से बोनी कपूर और बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली के बीच तकरार की खबरें सामने आ रही हैं। ये तल्खी तब हुई जब बोनी कपूर और अजय देवगन की फिल्म के मैदान के साथ एसएस राजामौली ने आरआरआर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया।

 
दरअसल मैदान की रिलीज डेट दशहरा के मौके 15 अक्टूबर 2021 पहले ही फिक्स कर दी गई थी और अब आरआरआर की रिलीज डेट भी दशहरा को देखते हुए 13 अक्टूबर 2021 घोषित की गई। इसे बोनी कपूर ने अनैतिक बताया था। अब खबरें है कि बोनी कपूर और एसएस राजामौली के बीच अजय देवगन उतरे हैं जो दोनों के बीच सुलह करवाने की भूमिका निभाने जा रहे हैं। 
 
Boney Kapoor
खबरों के अनुसार अजय देवगन दोनों फिल्ममेकर्स के बीच पीसमेकर का काम कर रहे हैं। अजय देवगन मैदान निर्माता बोनी कपूर और आरआरआर निर्माता एसएस राजामौली के बीच मीटिंग फिक्स करवा रहे हैं ताकि दोनों के बीच बात हो सके और नाराजगी दूर हो जाए।
 
कहा जा रहा है कि बोनी कपूर और राजामौली आपस में बात करने को तैयार नहीं हैं। दोनों को ही लगता है कि वह सही हैं। ऐसे में इस घमासान को अजय देवगन कम करने की कोशिश कर रहे हैं। आरआरआर और मैदान में कॉमन फ़ैक्टर अजय हैं क्योंकि वह दोनों ही फ़िल्मों में नजर आएंगे। इसलिए वह अपने दोनों फ़िल्ममेकर्स के बीच रैफ़री का काम कर रहे हैं। 
 
Boney Kapoor
बोनी कपूर को लगता है कि उनकी नाराजगी एकदम सही है। वह तो अपनी फिल्म मैदान की रिलीज डेट 6 महीने पहले ही फिक्स कर चुके थे। मैदान की रिलीज डेट काफी पहले ही सामने आ गई थी। तो वहीं राजामौली को ये लगता है कि मैदान और आरआरआर दोनों ही बहुत अलग तरह की फिल्में हैं।
 
गौरतलब है कि अगर इन फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव नहीं होता तो ये दशहरा अजय देवगन बनाम अजय देवगन होने वाला है। फिल्म मैदान में वह फुटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं। मैदान और आरआरआर की रिलीज डेट में सिर्फ दो दिन का अंतर है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौट पर ट्विटर ने लिया एक्शन, डिलीट किए एक्ट्रेस के आपत्तिजनक ट्वीट्स