sundarkand

इस सप्ताह रिलीज सभी 6 फिल्में फ्लॉप... अब रेड से उम्मीद

Webdunia
9 मार्च वाला सप्ताह बॉलीवुड के लिए खास नहीं रहा। हेट स्टोरी 4, दिल जंगली, 3 स्टोरीज़, नोट पे चोट 8/11, भाग डार्लिंग भाग और द हरिकेन हिस्ट (डब) को मिलाकर 6 फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन सभी बॉक्स ऑपिस पर औंधे मुंह गिरी। सभी फिल्म अलग-अलग जॉनर की हैं, लेकिन दर्शकों ने रूचि नहीं ली।  
 
सबसे ज्यादा उम्मीद 'हेट स्टोरी 4' से थी क्योंकि हेट स्टोरी सीरिज़ की फिल्में खासी सफल रही हैं, लेकिन हेट स्टोरी 4 बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं रहा। इसके पहले दिन का कलेक्शन तो हेट स्टोरी 2 और 3 से भी कम रहा। उर्वशी रौटेला के लिए यह करारा झटका था। 
 
'3 स्टोरीज़' को फिल्म समीक्षकों की प्रशंसा मिली, लेकिन यह प्रशंसा बॉक्स ऑफिस पर सफलता के रूप में परिवर्तित नहीं हो पाई। इस‍ फिल्म को बहुत कम दर्शक मिले। 
 
दिल जंगली में तापसी पन्नू जैसी अभिनेत्री हैं, लेकिन वे फिल्म को ठीक ओपनिंग भी नहीं दिला सकी। इस फिल्म का हाल भी बेहाल रहा। 


 
नोट पे चोट 8/11 और भाग डार्लिंग भाग का प्रदर्शन तो अत्यंत कमजोर रहा। डब मूवी द हरिकेन हिस्ट भी खास कमाल नहीं दिखा पाई। 
 
इन सभी फिल्मों की असफलता से बॉलीवुड में मायूसी होना स्वाभाविक है। किसी तरह इन फिल्मों को चलाया जा रहा है। 
 
अब उम्मीद रेड से है जो 16 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अजय देवगन जैसे सितारे हैं। सभी को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग लेने में कामयाब रहेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख