Daily Horoscope
✕

अजय देवगन और काजोल साथ करेंगे फिल्म... जल्दी शुरू होगी शूटिंग

Webdunia
अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड में ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों ही जगह सुपरहिट मानी जाती है। अब दोनों एक साथ प्रदीप सरकार की अगली फिल्म में दिखने वाले हैं। इस जोड़ी ने इश्क, प्यार तो होना ही था, हलचल, गुंडाराज जैसी कुछ फिल्में साथ की है। 
 
इस फिल्म को पहले कोई और निर्देशित कर रहा था लेकिन अब अजय ने बताया है कि फिल्म प्रदीप सरकार डायरेक्ट करेंगे। इस बारे में प्रदीप सरकार का कहना है कि हां, हम अजय और काजोल के साथ फिल्म बना रहे हैं और जल्द ही शूटिंग शुरू कर देंगे। मैं जल्द ही फिल्म के बारे में बाकी बातें बताऊंगा लेकिन अभी बस इतना ही कह सकता हूं  कि मैं इन दोनों के साथ काम करने को लेकर खुश हूं।  
 
काजोल आखिरी बार धनुष के साथ VIP 2 में दिखाई दी थीं, जो तमिल के अलावा हिन्दी में भी रिलीज़ हुई थी। अजय देवगन अभी अपनी फिल्म 'बादशाहो' को प्रमोट करने में लगे हुए हैं, जो सितम्बर में रिलीज़ होने वाली है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख