ramcharitmanas

पंजाबी में बनने वाली है 'सिंघम', अजय देवगन की ऐसी है तैयारी

Webdunia
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सिंघम' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। हिन्दी में फ्रैंचाईजी की दो फिल्में देने के बाद अब यह फिल्म पंजाबी वर्जन में बनने के लिए भी तैयार है। इसके साथ ही खुशखबरी यह भी है कि फिल्म से अजय देवगन भी जुड़े हुए होंगे। हाल ही में इसकी घोषणा टी-सीरीज के चेयरमैन ने की। 
 
टी-सीरीज के भूषण कुमार ने हाल ही में यह घोषणा की कि जल्द ही दो पंजाबी फिल्में बनाने की तैयारी है। इसके लिए इन्होंने हम्बल मोशन पिक्चर्स के साथ हाथ मिलाया है। साथ ही इन दोनों ही फिल्मों में पंजाबी गायक और सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल होंगे। इनमें से एक फिल्म 'सिंघम' की पंजाबी रीमेक होगी। इस पंजाबी रीमेक में भुषण कुमार के साथ अजय देवगन और पैनोरामा स्टूडियो भी फिल्म को प्रोड्युस करेंगे। 
 
अब अजय देवगन अपनी ही फिल्म के रीमेक में प्रोड्युसर होंगे तो जाहिर सी बात है फिल्म शानदार होने वाली है। पंजाबी के इस वर्ज़न में अजय की मौजुदगी से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फिल्म में एंटरटेंमेंट की कोई कमी नहीं होगी। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2019 से शुरू होगी। इसके हिन्दी वर्जन को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया था। पंजाबी फिल्म को बलजीत सिंह देव निर्देशित करेंगे। 
 
फिल्म की हीरोइंस हालांकि अब तक तय नहीं हुई हैं। इसकी जानकारी भी जल्द ही मिल जाएगी। भूषण कुमार ने कहा कि गिप्पी के साथ हमारा कई सालों से अच्छा रिश्ता है और कई गाने बनाए हैं। मुझे यकीन है कि फिल्म में उनके साथ काम करना भी एक मजेदार एक्सपीरियंस होगा। उम्मीद है कि पंजाब में ये दोनों फिल्में भी बड़ी हिट साबित होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख