Dhanteras
✕

अब तो 16 फरवरी को ही रिलीज होगी 'अय्यारी', मिला सर्टिफिकेट

Webdunia
रिलीज के लिए मंजूरी पाने में विलंब के बाद अय्यारी की टीम को आखिरकार अपना सेंसर प्रमाणपत्र मिल गया है। निर्देशक नीरज पांडे ने राहत की सांस लेते हुए ट्विटर पर 6 फरवरी 2018 की तारीख पर जारी किए सेंसर के प्रमाण पत्र की तस्वीर पोस्ट की है। टीम के कई हफ़्तों के प्रयास और मशक्कत के बाद, आखिरकार फ़िल्म अय्यारी को सीबीएफसी और रक्षा मंत्रालय से सेंसर की मंजूरी मिल गई है।
 
सीबीएफसी द्वारा फिल्म की समीक्षा के बाद, सीबीएफसी द्वारा निर्देश के अनुसार शनिवार की शाम को रक्षा मंत्रालय के लिए फिल्म अय्यारी की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। स्क्रीनिंग के बाद फिल्म में निर्धारित संशोधनों की मांग रखी गई थी, जिसको मद्देनजर रखते हुए आखिरकार 6 फरवरी को फ़िल्म रिलीज करने के लिए सेंसर प्रमाणन और मंजूरी मिल गयी है।
 
नीरज पांडे ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा,"Finally... this just arrived. All cleared for #AiyaaryOnFeb16 now! Thank you #CBFCIndia. Thank you MOD. See you on Feb 16 in cinemas near you!".
 
एक औपचारिक घोषणा के साथ, अय्यारी के ऑफिशियल अकाउंट पर इस खुशखबर को जनता के साथ शेयर करते हुए लिखा गया,"Thank you #CBFCIndia! Thank you M.O.D! The final countdown for #AiyaaryOnFeb16 begins now! "


 
इस खबर का जश्न मनाते हुए मनोज बाजपेयी ने लिखा,"That's a green light for #AiyaaryOnFeb16 with no more pit stops along the way! Thank you #CBFCIndia and MOD ".
 
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने ट्विटर पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा,"And It's a smooth road ahead to #AiyaaryOnFeb16! Thank you #CBFCIndia and MOD"
 
सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित, अय्यारी को सीबीएफसी से परेशानी का सामना करना पड़ा और अंततः रक्षा मंत्रालय के लिए रखी गई स्क्रीनिंग  आखिरकार फ़िल्म को हरी झंडी मिल गई है।
 
रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और मनोज वाजपेयी सेना अधिकारियों की भूमिका में नज़र आ रहे है। 
अय्यारी एक जासूसी थ्रिलर फ़िल्म है जो मजेदार और पेचीदा कहानी के साथ दर्शकों को हैरत में डालने के लिए तैयार है।
 
अपनी पिछली फिल्में बेबी, रूस्तम, ए वेडनेसडे, स्पेशल 26, एम एस धोनी: एन अनटोल्ड स्टोरी जैसी दमदार कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, अब फ़िल्म निर्माता नीरज पांडे फ़िल्म "अय्यारी" के जरिये जनता का मनोरंजन करेंगे।
 
मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​को गुरु और शिष्य के रूप में दर्शाती, 'अय्यारी' में अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह, राकुल प्रीत सिंह, पूजा चोपड़ा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
 
नीरज पांडे की फ़िल्म "अय्यारी" प्लान सी स्टूडियोज और जयंतलाल गड़ा (पेन) द्वारा प्रस्तुत है। शीतल भाटिया, धवल जयंतीलाल गड़ा द्वारा निर्मित मोशन पिक्चर कैपिटल 16 फरवरी 2018 को देशभर में रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख