'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में होगी नई दयाबेन की एंट्री, इस एक्ट्रेस के नाम की हो रही चर्चा

Webdunia
शनिवार, 9 जुलाई 2022 (12:38 IST)
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो पिछले 14 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर किरदार को दर्शक काफक्ष पसंद करते हैं। बीते कुछ सालों में कई कलाकर इस शो को अलविदा कह चुके हैं, जिसकी जगह नए एक्टर्स की एंट्री भी हुई है। 

 
वहीं शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी भी काफी समय से गायब है। बीते दिनों शो के प्रोड्यूसर ने कहा था कि अब दिशा की वापसी का इंतजार छोड़कर शो में दयाबेन के किरदार के लिए नई एक्ट्रेस की तलाश शुरू की जाएगी। हाल ही में खबर आई थी की राखी विजन दयाबेन का किरदार निभाएंगी। हालांकि राखी ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। 
 
अब ताजा खबरों के अनुसार मेकर्स ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखुजा को दयाबेन के रोल के लिए अप्रोच किया है। जूम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या सखुजा शॉर्टलिस्ट में टॉप पर हैं। कहा जाता है कि दयाबेन के लुक टेस्ट में उनका चुनाव हो गया है। 
 
बताया जा रहा ‍है कि मेकर्स ऐसी एक्ट्रेस को लाना चाहते थे जो बड़ी सहजता से दयाबेन की हाजिरजवाबी को पकड़ सके, क्योंकि 'तारक मेहता' एक कल्ट शो है और फैंस अभी भी दया को मिस करते हैं। ऐश्वर्या इस रोल में बढ़िया जम सकती हैं। हालांकि, इस बारे में ऐश्वर्या या निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
ऐश्वर्या सखुजा ने 2010 में 'रिश्ता डॉट कॉम' से बतौर टीवी एक्टर डेब्यू किया था। वह 2011 में आई फिल्म 'यू आर माय जान' में भी नजर आई थीं। वह मैं ना भूलूंगी, वेलकम- बाजी मेहमान नवाजी की, इतना करो ना मुझे प्यार, और साराभाई वर्सेज साराभाई जैसे कई शोज में काम कर चुकी हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जैकलीन फर्नांडिस ने रखा सिंगिंग की दुनिया में कदम, पहला गाना स्टॉर्मराइडर हुआ रिलीज

आंटी को अपमानजनक समझने वालों को जीनत अमान ने दिया जवाब, बोलीं- किसने कहा ये अपमानजनक शब्द

द मेहता बॉयज का 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ धमाकेदार वर्ल्ड प्रीमियर

क्या सिंघम अगेन में होगा चुलबुल पांडे का कैमियो? जानिए सच्चाई

हीरो हीरोइन में परेश रावल के साथ काम करेंगी दिव्या खोसला, बोलीं- सपने के सच होने जैसा...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More