रितिक रोशन के साथ पेरिस की सड़कों पर लॉन्ग ड्राइव पर निकलीं सबा आजाद, वीडियो वायरल

Webdunia
शनिवार, 9 जुलाई 2022 (11:50 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन इन दिनों अपनी लेडी लव सबा आजाद संग पेरिस में टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही है। हाल ही में सबा आजाद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। 

 
इस वीडियो में सबा अपने कथित बॉयफ्रेंड रितिक के साथ फ्रांस की सड़कों पर लॉन्ग ड्राइव एंजॉय करती नजर आ रही हैं। वीडियो में रितिक कार ड्राइव कर रहे हैं हालांकि उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है। वह गाड़ी चलाते हुए अपनी टोपी उतारते हैं और हेलो करते हैं। फैंस हाथों से समझ गए हैं कि यह शख्स रितिक की है।
 
फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, रितिक लेफ्ट साइड पर है। एक अन्य ने लिखा, रितिक की ब्लैक रिंग। एक अन्य यूजर ने लिखा, रितिक सर ड्राइव कर रहे है।
 
इससे पहले सबा ने अपनी तस्वीर शेयर की थी जिसे रितिक रोशन ने क्लिक किया था। इस तस्वीर के साथ सबा ने कैप्शन में लिखा था, 'ना ही सेल्फी है और ना ही ये मेरी कॉफी है, फोटो रितिक रोशन ने क्लिक की है।' 
 
बता दें कि रितिक और सबा ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। सबा अक्सर रितिक के साथ डिनर डेट पर स्पॉट होती रहती हैं। सबा रितिक की फैमिली के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द मेहता बॉयज का 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ धमाकेदार वर्ल्ड प्रीमियर

क्या सिंघम अगेन में होगा चुलबुल पांडे का कैमियो? जानिए सच्चाई

हीरो हीरोइन में परेश रावल के साथ काम करेंगी दिव्या खोसला, बोलीं- सपने के सच होने जैसा...

आइफा 2024 में धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगी नोरा फतेही, बोलीं- इंतजार नहीं कर सकती...

जब राजू श्रीवास्तव को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More