Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आदिपुरुष के टीज़र में सैफ अली के लुक को देख लोगों ने कहा क्या रावण ने इस्लाम कबूला?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Adipurush Teaser
, सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (13:42 IST)
आदिपुरुष का टीज़र रिलीज हो गया है। बड़े बजट की इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। आदिपुरुष 12 जनवरी को रिलीज। आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउन ने किया है। 
 
आदिपुरुष के टीज़र को खास पसंद नहीं किया जा रहा है। रामायण से प्रेरित इस फिल्म में वीएफएक्स और तकनीक, कहानी पर हावी होते दिखाई दे रहे हैं। 

Adipurush Teaser
 
श्रीराम के रूप में प्रभास भी खास जमे नहीं हैं। उनमें सौम्यता नजर नहीं आ रही है। यह एक एक्शन मूवी दिखाई दे रही है जिसमें से रामायण की गरिमा गायब है। कुछ लोगों ने तो इस मूवी को रामायण का अपमान कहा है।
 
रावण बने सैफ का लुक भी नहीं जमा। उनका हेयर कट आज के दौर का दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि सैफ का लुक तो औरंगजेब, तैमूर, बाबर की याद दिला रहा है। जबकि रावण तो शिव भक्त था।

Adipurush Teaser
 
यूजर्स का कहना है कि सैफ को देख कर ऐसा लग रहा है कि जैसे रावण ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर लिया हो। 
 
किसी को यह डिज्नी की फिल्म जैसा नजर आ रहा है। कुछ का मानना है कि आज के बच्चों को इसी तरह से ही रामायण के प्रति आकर्षित किया जा सकता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिग बॉस 16 : घर में एंट्री करते ही अब्दू रोजिक ने कर दी यह खास डिमांड, देखिए प्रोमो