rashifal-2026

'जलेगी तेरे बाप की' को बदलकर हुआ 'जलेगी भी तेरी लंका', मेकर्स ने बदले 'आदिपुरुष' के विवादित डायलॉग्स

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 22 जून 2023 (12:36 IST)
adipurush controversial dialogue: साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'आदिपुरुष' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की हो, लेकिन इस फिल्म की जमकर आलोचना हो रही है। फिल्म रिलीज के बाद से ही अपने डायलॉग के कारण विवादों में घिर हुई थी। जिसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म के भद्दे डायलॉग बदलने का फैसला किया था।
 
वहीं अब मेकर्स ने 'आदिपुरुष' के पांच विवादित डायलॉग्स में बदलाव कर दिया है। फिल्म अब इन बदले हुए डायलॉग के साथ सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। देखिए फिल्म के किस डायलॉग को बदलकर उसकी जगह क्या रखा गया है।
 
पहले- तू अंदर कैसे घुसा, तू जानता भी है कौन हूं मैं।
अब- तुम अंदर कैसे घुसे, तुम जानते भी हो कौन हूं मैं। 
 
पहले- कपड़ा तेरे बाप का... तेल तेरे बाप का... आग भी तेरी बाप की और जलेगी भी तेरे बाप की।
अब- कपड़ा तेरी लंका का... तेल तेरी लंका का... आग भी तेरी लंका की और जलेगी भी तेरी लंका ही। 
 
पहले- जो हमारी बहनों... उनकी लंका लगा देंगे।
अब- जो हमारी बहनों... उनकी लंका में आग लगा देंगे।
 
पहले- मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया।
अब- मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को समाप्त कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

इस दिन विजय देवरकोंडा संग सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदान, वायरल हुआ वेडिंग कार्ड, जानिए कब होगा ग्रैंड रिसेप्शन

'आ जाता मैच देखने यार', पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद रिंकू सिंह ने एल्विश यादव को मिलाया वीडियो कॉल

Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत, 11 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर

जतिन सरना–मधुरिमा रॉय की 'ना जाने कौन आ गया' का टीजर आउट, दिखेगी प्यार और बदले की आग से भरी अनकही प्रेम कहानी

सुकेश चंद्रशेखर की जैकलीन फर्नांडिस को चिट्ठी लिखने का सिलसिला जारी, पर कहां है उनके दावों का सबूत?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख