यौन शोषण मामला : अनुराग कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, वर्सोवा पुलिस ने भेजा समन

Webdunia
बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (13:38 IST)
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वर्सोआ पुलिस ने उन्हें समन भेजा है। बीते दिनों एक एक्ट्रेस ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। एक्ट्रेस लगातार अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं।

 
अब इस मामले में वर्सोआ पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। अनुराग कश्यप को 1 अक्टूबर को बयान के लिए बुलाया गया है। अनुराग कश्यप के खिलाफ आईपीसी की 376 (I) (रेप), 354 (महिला की शीलता भंग करने के इरादे के साथ उसका शोषण करना या आपराधिक दबाव डालना), 341 (गलत तरीके से नियंत्रण करना) और 342 (गलत तरीके से रोकना) धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

ALSO READ: 3 साल की हुईं इयाना, करीना कपूर ने तैमूर संग शेयर की क्यूट तस्वीर
 
अधिकारी ने बीते दिनों बताया था कि मामले की आगे जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि कश्यप को सात साल पुराने इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप पर सैक्सुअल हैरासमेंट का आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वह अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं तब अनुराग कश्यप ने उनके साथ गलत हरकतें की थीं।
 
एक्ट्रेस ने कहा था, मैंने अपने करियर को दांव पर लगाया है। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि जो मेरे साथ हुआ वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए।
 
वहीं, अनुराग कश्यप के वकील की ओर से एक बयान भी जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि मेरे क्लाइंट, अनुराग कश्यप को इन झूठे आरोपों से तकलीफ हुई है। यह बिल्कुल गलत, बेईमान और अपमानजनक आरोप हैं। कश्यप के समर्थन में उनकी पहली दो बीवियां आरती बजाज और कल्कि कोचलिन भी सामने आई थीं और इन आरोपों के खिलाफ लड़ने के लिए हौसला बढ़ाया था।
 

सम्बंधित जानकारी

पहलगाम हमले के बाद अदनान सामी की नागरिकता पर उठा सवाल, सिंगर ने दिया करारा जवाब

फेमस इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल का निधन, 25वें बर्थडे से 2 दिन पहले ली अंतिम सांस

केसरी चैप्टर 2 पर लगा डायलॉग चोरी करने का आरोप, याह्या बूटवाला बोले- इसे संयोग नहीं कहा जा सकता

अरिजीत सिंह के बाद श्रेया घोषाल ने रद्द किया सूरत कॉन्सर्ट, पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया फैसला

किचन में 4 एसी, 2 फ्रिज, लेकिन अपने कुक की सैलरी सुन उड़े सलमान के जीजा आयुष शर्मा के होश

केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की फिल्म दिखाती है जलियांवाला बाग की एक अनकही लड़ाई

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन तृप्ति डिमरी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

अगला लेख
More