ससुराल सिमर का एक्टर करण शर्मा ने रचाई पूजा सिंह संग शादी

करण शर्मा और पूजा सिंह दोनों की यह दूसरी शादी है

WD Entertainment Desk
सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (10:59 IST)
Karan Sharma marriage: पॉपुलर टीवी शो 'ससुराल सिमर का 2' एक्टर करण शर्मा और 'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस पूजा सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने मुंबई में एक इंटीमेट वेडिंग सात फेरे लिए। दोनों की शादी में परिवारवाले और करीबा दोस्त शामिल हुए थे। 
 
करण शर्मा और पूजा सिंह 30 मार्च को शादी के बंधन में बंधे। इसी दिन दोनों की सगाई भी हुई। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है कि। वीडियो में पूजा सिंह ब्राइडल एंट्री करती नजर आ रही हैं। पूजा और करण की शादी में कई टीवी सेलेब्स भी शामिल हुए। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arab & Telly (@arabxtelly)

इस खास मौके पर करण शर्मा ने आइवरी कलर की शेरवानी के साथ मैरून कलर की पगड़ी और दोशाला कैरी किया था। वहीं पूजा हैवी जरदोजी वर्क वाले ऑरेंज कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को एक बड़े मांग टीका, चोकर, एक नथ और मैचिंग इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया था।
 
करण शर्मा और पूजा सिंह की शादी की रस्में 29 मार्च से शुरू हुई थी। पहले मेहंदी सेरेमनी हुई, इसके बाद हल्दी और संगीत सेरे‍मनी का आयोजन किया गया। 
 
बता दें कि करण शर्मा और पूजा सिंह दोनों की यह दूसरी शादी है। पूजा की पहली शा‍दी कपिल छत्तानी संग हुई थी। वहीं करण शर्मा की पहली शादी टियारा कर से हुई थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

वांटेड की रिलीज को 15 साल पूरे, राधे के किरदार में सलमान खान का अंदाज है फैंस का फेवरेट

बचपन से अभिनेत्री बनने का सपना देखती थीं शबाना आजमी, पहली फिल्म के लिए ही हासिल किया अवॉर्ड

देवरा पार्ट 1 से जान्हवी कपूर का करियर ले सकता है यू टर्न

एनटीआर जूनियर के स्टारडम ने यूएस को जकड़ा, देवरा: पार्ट 1 ने रिलीज से पहले प्रीमियर प्री-सेल में 45000 टिकट बेचे

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More