Daily Horoscope
✕

बॉलीवुड से दुखद खबर आई सामने, एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन

Webdunia
सोमवार, 11 अप्रैल 2022 (11:02 IST)
Photo - Twitter
बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। पॉपुलर एक्टर और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। शिव कुमार के निधन की वजहों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

 
शिव कुमार सुब्रमण्यम हाल ही में फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में नजर आए थे। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदार में थीं। इसके अलावा अभिनेता कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। शिव कुमार का अंतिम संस्कार 11 अप्रैल को किया जाएगा।
 
शिव कुमार सुब्रमण्यम का जन्म कोयंबटूर में हुआ था। उन्होंने 1989 में विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'परिंदा' की स्क्रिप्ट लिखने के साथ फिल्मों में अपनी यात्रा शुरू की थी। सुब्रमण्यम ने हजारों ख्वाहिशें ऐसी और परिंदा के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी और सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख