दिवंगत एक्टर सदाशिव अमरापुरकर के घर में लगी आग, अंदर मौजूद थे कई लोग

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 14 दिसंबर 2023 (10:39 IST)
Sadashiv Amrapurkar's house caught fire: मनोरंजन जगत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के फेमस एक्टर रहे सदाशिव अमरापुरकर के घर आग लग गई है। यह घटना अहमदानगर के सुमन अपार्टमेंट की है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ये घटना 13 दिसंबर करीब 2 बजे की है।
 
जब ये आग लगी तब घर पर कई लोग भी मौजूद थे। फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। सदाशिव अमरापुरकर के सुमन अपार्टमेंट में चार फ्लैट्स हैं। जिस फ्लैट में आग लगी, ये घर एक्टर की पत्नी सुनंदा सदाशिव के नाम पर है। 
 
आग लगने के कारण घर में मौजूद ज्योति नाम की महिला को हल्की फुल्की चोटें भी लगी हैं। हालांकि दमकलकर्मियों ने समय रहते उन्हें बचा लिया और आग बुझाने में भी कामयाब हुए। हालांकि घर में रखा काफी सारा सामना आग की चपेट में आकर खाक हो गया।
 
बता दें कि सदाशिव अमरापुरकर का साल 2014 में निधन हो गया था। बॉलीवुड में उन्होंने निगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह के रोल्स निभाए। सदाशिव को मोहरा, अर्थ सत्य, हमहै कमाल के, सड़क और इश्क जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More