Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभिषेक कपूर का खुलासा, इस वजह से मिली सारा को फिल्म सिम्बा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rohit Shetty
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अपनी पहली ही फिल्म केदारनाथ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सारा के काम की खूब ता‍रीफ हो रही है और अब फैंस को उनकी अगली फिल्म सिम्बा का इंतजार है। 
 
Rohit Shetty
रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की रिलीज से पहले सारा की डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने एक बड़ा खुलासा किया हैं। हाल ही में अभिषेक बताया है कि उन्होंने ही सारा को रोहित शेट्टी को फिल्म सिम्बा में लेने के लिए कहा था। उन्होंने रोहित के साथ सारा को लेकर बातचीत की थी। 
 
Rohit Shetty
अभिषेक ने कहा कि, जब मैं बीच के दिनों में शूटिंग नहीं कर रहा था, वो इस फिल्म को करना चाहती थी। उस वक्त मैं ही वो शख्स था जिसने रोहित को फोन किया और सारा को फिल्म में लेने को कहा। वो एक एक्टर है, वो यहां करियर बनाना चाहती है।
 
यही वजह है कि केदारनाथ के बाद सिम्बा एक बार फिर सारा का बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा। फिल्म केदारनाथ में सारा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत नज़र आएं। वहीं सिम्बा मे रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिलीप कुमार के बंगले पर भू-माफिया की नजर, सायरा बानो ने मांगी पीएम से मदद