इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन को लगी चोट, अस्पताल में है भर्ती

Webdunia
सोमवार, 23 अगस्त 2021 (17:40 IST)
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। बीती रात अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन हाथ में हुए फैक्चर के कारण अस्पताल भर्ती है। 

 
बीते दिनों मुंबई एयरपोर्ट से अभिषेक बच्चन की कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिनमें उनकी दाहिनी बाजू में स्लिग और कुछ बैंडेज बंधे हुए थे। अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या को छोड़ने एयरपोर्ट पहुंचे थे। ऐश्वर्या ओरछा रवाना हो रही थीं, जहां वह मणिरत्नम की एक फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही थीं। 
 
वहीं ताजा खबरों के अनुसार अभिषेक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ वापस मुंबई लौट आई हैं। अब इस बात का भी खुलासा हो गया है कि अभिषेक बच्चन के हाथ में फैक्चर कैसे हुआ। 
 
खबरों के अनुसार अभिषेक बच्चन चेन्नई में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि उनके सीधे हाथ की उंगलियों में फैक्चर हुआ है और डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वे अभी अस्तपाल में डॉक्टर की देखरेख में है। 
 
बता दें कि अभिषेक बच्चन ने साल 2019 में आई तमिल थ्रिलर फिल्म 'ओत्था सेरुप्पु साइज 7' के हिन्दी रीमेक के राइट खरीदे हैं। वह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे। बीते दिनों अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म की शूटिंग चेन्नई में शुरू की थी। 
 
खबरों के अनुसार फिल्म की लोकेशन पर क्रू मेंबर्स को फोन ले जाना प्रतिबंध है ताकि फिल्म की गोपनीयता बनाई रखी जा सके। इस थ्रिलर फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के आस-पास घूमती है, जिसपर हत्या का इल्जाम है और उससे पूछताछ की जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More