सलमान खान की 'टाइगर 3' और शाहरुख खान की 'पठान' के बीच है खास कनेक्शन

Webdunia
सोमवार, 23 अगस्त 2021 (16:54 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इसके अलावा जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया भी अहम रोल में दिखेंगे।

 
वहीं इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। सलमान खान और शाहरुख खान एक-दूसरे की फिल्म में गेस्ट एपियरेंस करने का मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान अपने टाइगर वाले किरदार को ही पठान में पेश करेंगे।
 
खबरों के अनुसार फिल्म में सलमान का एक बेहद स्पेशल एक्शन सीन है जो यूएई में शूट होगा। इस सीन में सलमान के साथ शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म में सलमान की एंट्री के लिए एक स्पेशल सीन भी तैयार किया गया है।
 
बताया जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' वहां से शुरू होगी जहां से शाहरुख खान की 'पठान' अंत होगी। वहीं जब सलमान खान की टाइगर सीरिज की तीसरी फिल्म शुरू होगी तो उसमें शाहरुख खान 'पठान' वाले कैरेक्टर में नजर आएंगे। 
 
शाहरुख खान की पठान में जॉन अब्राहम विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह पहली बार है जब जॉन और शाहरुख खान किसी फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आएंगे। वहीं सलमान खान की 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी विलेन के किरदार में नजर आएंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More