सोशल मीडिया यूजर ने अभिषेक बच्चन को बताया बेरोजगार, एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Webdunia
बुधवार, 6 नवंबर 2019 (14:53 IST)
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। एक यूजर ने अभिषेक की एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें बेरोजगार कह दिया था। इसपर अभिषेक ने भी उन्हें मजेदार जवाब दिया है।


दरअसल, अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में लिखा, 'जिंदगी में एक उद्देश्य रखिए एक लक्ष्य रखिए। अगर आपको कुछ असंभव पाना है तो दुनिया के सामने साबित कर दो कि कुछ भी असंभव नहीं है।'
 
अभिषेक बच्चन का ये पोस्ट कुछ को पसंद आया तो कुछ ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक ट्रोलर ने अभिषेक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'उस शख्स को आप क्या कहोगे जो मंडे को भी खुश होता है? बोरोजगार।' 
 
ALSO READ: संजीव कुमार : 20 रोचक जानकारियां
 
यूजर के इस कमेंट पर अभिषेक ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा, 'मैं नहीं मानता, मेरा मानना है उसे ऐसा व्यक्त‍ि कहेंगे, जिसे हर वो काम करना पसंद है जो वह कर रहा होता है।'

एक्टर के इस जवाब को अन्य यूजर्स ने सराहा है। लोगों ने अभिषेक के प्रात्साहित करने वाले पोस्ट की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा 'वाह, आपने क्या जवाब दिया। आपकी सोच वाकई पॉजिटिव है।'
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक की पिछली फिल्म मनमर्जियां थी। इस‍ फिल्म में अभिषेक के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल अहम किरदार में थे। खबर है कि अभिषेक जल्द ही अनुराग बासु की फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा कुकी गुलाटी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म द बिग बुल में भी नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More