आमिर खान ने इसलिए ठुकराई यह बॉयोपिक

Webdunia
भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर एक बायोपिक बनाने की बात लंबे समय से चल रही है, लेकिन अब तक कलाकार के फाइनल न हो पाने के कारण फिल्म शुरू नहीं हो पाई। 
 
यह फिल्म सिद्धार्थ रॉय कपूर बना रहे हैं और उन्होंने इस फिल्म के लिए आमिर खान को चुना था। आमिर को स्क्रिप्ट पसंद भी आई थी। सभी जानते हैं कि आमिर खान ने यह फिल्म बाद में करने से मना कर दिया। 
 
आखिर क्यों? इसका सही कारण खबरचियों ने बताया है। उनके अनुसार बात मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर अटक गई। इसी बात पर आमिर ने फिल्म छोड़ दी। 
 
आमिर अपनी हर फिल्म में प्रॉफिट में से 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा लेते हैं। उनकी इस नीति पर सलमान, शाहरुख जैसे सितारे भी चलने लगे हैं। 
 
आमिर ने अपना यही फॉर्मूला सिद्धार्थ के आगे भी रखा। सिद्धार्थ इतना मुनाफा देने के पक्ष में नहीं थे। बात नही बन पाई और आमिर फिल्म से अलग हो गए। 
 
सिद्धार्थ अब नए हीरो की तलाश में हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने हां कही है, लेकिन यह हीरो फिलहाल 'ज़ीरो' में व्यस्त हैं और उसी के बाद 'सैल्यूट' कर सकता है। इसलिए बात पूरी तरह नहीं बनी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्रीमद रामायण में दिखाई जाएंगी सिंदूरी हनुमान की रचना से लेकर छठ पूजा की उत्पत्ति तक अनजानी कहानियां

एक्शन पैक्ड युध्रा की थ्रिल से भरी दुनिया में जाने के लिए हो जाइए तैयार, शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग

राजकुमार राव की वजह से रुका अदनान सामी का म्यूजिकल कमबैक!

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी की जान को खतरा, दिल्ली से मुंबई लौटे कॉमेडियन

वांटेड की रिलीज को 15 साल पूरे, राधे के किरदार में सलमान खान का अंदाज है फैंस का फेवरेट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More