Daily Horoscope
✕

इस हिट फिल्म का सीक्वल नहीं करेंगे आमिर खान, जगह लेंगे जॉन!

Webdunia
लगभग 19 साल हो गए आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' को रिलीज हुए, लेकिन उनके प्रशंसकों को यह फिल्म अभी भी याद है। 
 
एसीपी अजय सिंह राठौर का किरदार आमिर ने इतने बढ़िया तरीके से निभाया था कि लोग दंग रह गए थे। इसकी वजह ये थी कि उस समय आमिर की इमेज चॉकलेटी बॉय की थी और किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह रोमांटिक हीरो सख्त पुलिस ऑफिसर के रोल को निभा लेगा। 
 
डायरेक्टर जॉन मैथ्यू मथान को कई लोगों ने कहा भी था कि आमिर को पुलिस के रोल में लेकर कुएं में कूद रहे हो, लेकिन आमिर ने अपने अभिनय और फिल्म ने सफल होकर इनके मुंह बंद करा दिए। 
 
सरफरोश के दूसरे पार्ट की चर्चा लंबे समय से हो रही है। जब सीक्वल का जोर पकड़ने लगा तो बात उठी कि सरफरोश का सीक्वल भी बनाया जाना चाहिए, लेकिन बात नहीं बन पाई। एक बार फिर इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है और खबर आई है कि आमिर खान इस फिल्म का सीक्वल करने के इच्छुक नहीं हैं। 
 
कहा जा रहा है कि आमिर की जगह जॉन अब्राहम को लेने का मन बना लिया गया है और उन्हें फिल्म ऑफर भी कर दी गई है। जॉन सरफरोश का सीक्वल कर सकते हैं। वैसे जॉन मैथ्यू मथान इस पर कुछ कहने से बचना चाहते हैं। उनका कहना है कि अभी तो स्क्रिप्ट पर ही काम चल रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख