टोक्यो ओलंपिक से पहले ए आर रहमान ने बढ़ाया भारतीय टीम का हौसला, रिलीज किया 'हिंदुस्तानी वे' गाना

Webdunia
गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (10:27 IST)
23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक का आगाज होने जा रहा है। टीम इंडिया के लिए खेल रहे ओलंपियन टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं। वही ए आर रहमान और अनन्या बिरला ने एक शानदार गाना कम्पोज कर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया है।


इस गाने का नाम 'हिंदुस्तानी वे' है। इस गाने को उन्होंने इंडियन ओलम्पियन्स को डेडिकेट किया है। गाना काफी शानदार है लोगों को ये काफी पसंद आ रहा है। इंग्लिश वोकल्स और शानदार हिन्दी ट्रैक के साथ टीम इंडिया के सभी ओलंपियनों में खेल भावना का संचार करने वाला ट्रैक आम लोगों को एकता और आशावाद का संदेश भी देता है।
डैनी मामिक और सहान हट्टंगडी द्वारा निर्देशित व एंटीमैटर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित यह म्यूजिक वीडियो, खेल प्रेमियों को दिनों की उल्टी गिनती शुरू करने के लिए जिज्ञासु कर देगा। इसमें अटलांटा (1996), एथेंस (2004), बीजिंग (2002, 2008), रियो (2016), लंदन (2012) के प्रमुख ओलंपिक अभिलेखीय फुटेज और इस वर्ष के दल के विशेष प्रशिक्षण फुटेज शामिल हैं।
अनन्या, निर्मिका सिंह और शिशिर सामंत द्वारा संयुक्त रूप से लिखे गए प्रेरणा-प्रेरक गीतों के साथ देशभक्ति से भरा ट्रैक श्रोताओं को उत्साहित और आशान्वित महसूस करवा देगा। दुनिया भर में बढ़ते कोरोनावायरस संक्रमण दर और लॉकडाउन के बीच एक साल के लिए स्थगित किए जाने के बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जो सलमान-शाहरुख-रितिक की फिल्म नहीं कर पाई, वो कारनामा करने जा रही है स्त्री 2

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More