पहली बार सामने आईं शाहरुख और आमिर की ये फोटो

Webdunia
2004 में आई आशुतोष गोवारीकर की शानदार फिल्म स्वदेस की तारीफ तो खूब हुई थी, लेकिन फिल्म असफल रही थी। फिल्म में शाहरुख खान और गायत्री जोशी मुख्य भूमिका में थे। दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय को भी काफी सराहा था और यह शाहरुख की बेहतरीन परफॉरमेंसेस में से एक मानी जाती है। हाल ही में आशुतोष ने उन पलों को फिर याद करते हुए ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटो पहली बार सामने आई हैं। 
 
फिल्म के मुहूर्त की कुछ तस्वीर शेयर करते हुए आशुतोष ने फिल्म के 13 साल पूरे होने पर खुशी बयां की। तस्वीर में आमिर खान और शाहरुख खान नज़र आ रहे हैं। आशुतोष ने कैप्शन में लिखा कि आपके प्यार और याद के लिए धन्यवाद। स्वदेस के 13 साल। यहां पर स्वदेस के मुहुर्त के दिन की कुछ खास तस्वीरें। इसके आलावा आशुतोष ने ट्विटर पर अपना एक साल भी पूरा किया। 
तस्वीर में आमिर खान अपनी फिल्म मंगल पांडे के लुक में ही नज़र आ रहे हैं, जिसकी वे उस समय शूटिंग कर रहे थे। आमिर खान ने आशुतोष के साथ फिल्म लगान में काम किया था। आशुतोष की भी लगान के बाद यह दूसरी ही फिल्म थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More