गोल्ड को लेकर उत्साहित हैं मौनी रॉय

Webdunia
रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (18:33 IST)
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री और नागिन फेम मौनी रॉय अपनी आने वाली फिल्म गोल्ड को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मौनी रॉय, अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड में नज़र आने वाली हैं। मौनी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वे गोल्ड को लेकर काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के सब्जेक्ट उत्साहित करते हैं। मौनी राय ने कहा कि नागिन भी एक अलग तरह का शो था। इसलिए उन्होंने शो को हां कहा था। अब फिल्म उनके लिए बेहद खास है। चूंकि इससे वे बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। उन्होंने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं काफी नर्वस भी हूं। मैंने अब तक अपना काम नहीं देखा है कि फिल्म में मैंने क्या एक्टिंग की है।

मौनी रॉय ने कहा कि अभी फिल्म की डबिंग शुरू नहीं हुई है, इसलिए मैं बहुत अधिक फिल्म के बारे में रिविल नहीं कर सकती हूं। लेकिन हां, बस मैं इतना ही कहना चाहूंगी कि मैं फिल्म में बंगाली महिला का किरदार निभा रही हूं। इसके अलावा मैं चाहूंगी कि लोग खुद जाकर यह फिल्म देखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More